पाली/गोडवाड ज्योती: विश्व का सबसे रमणीय स्थल राणकपुर मंदिर फ्रांस के लोगों को काफी लुभा रहा है। पिछले ६ माह में यहां पर आए २४ हजार पर्यटकों में से ६ हजार पर्यटक केवल फ्रांस के ही है। राणकपुर जैन मंदिर प्रबंधन की ओर से गत माह पर्यटन विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में यह बात समाने आई। अधिकारियों का कहना है कि यूँ तो राणकपुर मंदिर को देखने के लिए यहां पर हर देश के सैलानी आते हैं। आने वाले दो माह नवंबर व दिसंबर में इन पर्यटकों का आकड़ा और बढ़ जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से विदेशी सैलानियों की संख्या को देखते हुए इन पर्यटकों के लिए मंदिर में काफी सुविधाओं को विस्तार भी किया गया है। मंदिर अधिकारियों के अनुसार मंदिर में फ्रांस के पर्यटकों की संख्या को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से एक ऑडियो गाइड तैयार किया गया है। इस ऑडियों गाइड में फ्रांस सहित ६ देशों की भाषा में मंदिर का इतिहास व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। प्रबंधन की ओर से पर्यटकों को यह ऑडियो गाइड नाम मात्र के शुल्क पर उपलब्ध करवाया जाता है, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नही आती। फ्रांस के लोग काफी ज्यादा कलाप्रेमी होते हैं। राणकपुर में सबसे ज्यादा शिल्पकला के उदाहरण होने के कारण फ्रांसीसी इस मंदिर में ज्यादा समय देते हैं। लोग यहां की शिल्पकला को देखने के बाद वह अपने देश में जाकर इसे मॉर्डन लुक देने की कोशिश करते हैं।
Post Page Advertisement [Top]
विदेशी पर्यटकों की संख्या में दिनों-दिन वृद्धि कर रहा है राणकपुर तीर्थ स्थल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment