नई दिल्ली:पीएम मोदी ने आज भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने बताया आज रात 12 बजे के बाद से 500 और 1000 के नोट बेद हो जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इसके बाद इनकी कीमत महज कागज के टुकड़े जितनी होगी.इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक और बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने बताया किरिजर्ब बैंक 500 और 2000 के नए नोट जारी करेगा. आरबीआई आने वाले समय में नए और उच्च मूल्य वाले नोट जारी करेगा. इन नोटों को कब लाया जाएगा अभी कोई लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए क्या कहाआज पीएम मोदी ने देश के संबोधन में एक बड़ा ऐलान किया. पीएम ने कहा,”देश को भ्रष्टाचार और कालेधन को खत्म करने के लिए एक सख्त तदम उठाना जारी हो गया है. आज रात 8.11.2016 की आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट कानूनी रूप से अमान्य होगें. आज रात से 500और 1000 के नोट महज कागज के टुकड़े रह जाएंगे. 500 और 1000 के नोट के अलावा सभी नोट पूर्व की तरह मान्य होंगे. इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल्गी. 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नबंबर 2016 से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक बैंक या डाकघर में जमा करवा सकते हैं. ये 50 दिन का समय है. पैसा जमा करवाने की कोई जल्दबाजी नहीं होगी.” पीएम ने कहा,”तत्काल आवश्कता के लिए आप अपने मान्य पहचान पत्र के साथ किसी बैंक या डाकघर से 4000 रुपये तक की सीमा तक बदल सकते हैं. 10 नबंबर के बाद इस सीमा में बढोतरी की जाएगी.”पीएम ने कहा, ”मानवीय दृष्टिकोण से सामन्य नागरिकों के लिए कुछ सुविधाएं दी जा रही हैं. अस्पतालों में 11 नवंबर 2016 की मध्यरात्रि तक अस्पताल, रेलवे, बस और हवाई टिकट काउंटर पर पुराने 500 और 1000 रुपये नोट मान्य होंगे. इसके अलावा पेट्रोल पंप पर भी 11 नवंबर 2016 की रात 12 बजे तक पुराने 500 और 1000 रुपये नोट मान्य होंगे.”
Post Page Advertisement [Top]
2000 और पांच सौ के नए नोट जारी करेगा RBI- नरेंद्र मोदी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment