सादडी। बारली सादडी में मोटरसाइकिल सवार दम्पति को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर मौत हो गयी। व महिला का पति सुरक्षित बच गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच कर शव को सादडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हेड कॉस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि केसाराम मेघवाल व उसकी पत्नी राधा देवी मेघवाल अपनी मोटरसाइकिल से मांडिगड़ से सादडी आ रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे महिला सड़क पर गिर गयी वह तुरंत महिला की मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शव को हटवाकर सादडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर ट्रक को सादडी थाना लाया गया।
मूर्तका के तीन छोटे बच्चे है
जानकारी के अनुसार म्रतक राधा देवी के तीन छोटे छोटे बच्चे है जिसमे सबसे बड़ी लड़की की उम्र 7 साल है व एक 5 व 6 साल का लड़का है घटना कि जानकारी मिलने के बाद मृतका के बच्चों के रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
|
घटना के बाद पति भी हो गया बेहोस
सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद शव को देखकर पति केसाराम का भी सड़क पर शव के पास बैठकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया जिनको मोके पर खड़े लोगों ने सादडी अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया।
No comments:
Post a Comment