गुरु के तुला राशि में आने से इन्हें मिलेगा धन और प्रमोशन का लाभ
मंगलवार 12 सितंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर ग्रहों के गुरु बृहस्पति अपने शत्रु शुक्र की राशि तुला में आ रहे हैं। इस राशि में गुरु 10 अक्तूबर 2018 तक रहेंगे। गुरु का यह राशि परिवर्तन ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि की दृष्टि से बहुत ही खास है। इसका देश दुनिया, धन, व्यवसाय, राजनीति और आपकी राशि पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार 4 राशियों के लिए गुरु का यह गोचर बहुत ही लाभप्रद रहेगा देखिए आपकी राशि पर गुरु के तुला में आने का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशिः व्यय पर नियंत्रण रखें
आपकी राशि से सातवें घर में गुरु का गोचर पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सुख बढ़ाने वाला है। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी की बात तय हो सकती है। साझेदारी के काम में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा, व्यस्त रहेंगे। आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा, व्यय पर नियंत्रण रखें।
वृष राशिः शत्रुओं से सावधान रहेंगुरु का गोचर आपकी राशि से छठे घर में हो रहा है जो स्वास्थ्य के मामले में शुभ फलदायी नहीं है, सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा, नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मामलों में उलझनों का सामना करना होगा।
मिथुन राशिः पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा
गुरु आपकी राशि से पंचम स्थान में गोचर करेंगे जो आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी होगा। नौकरी व्यवसाय में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न होगा। पूर्व में किए कार्य का आपको लाभ मिलेगा। अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख के साधनों एवं सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशिः सुख के साधनों में वृद्धि होगी
राशि से चौथे स्थान में गुरु के गोचर से सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जमीन मकान खरीदने के प्रयास सफल होंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। दुर्घटना की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें।
सिंह राशिः आय की अपेक्षा अचानक व्ययघरेलू उलझनों के कारण परेशान रह सकते हैं। भाई बंधुओं से मतभेद हो सकता है, इन्हें शारीरिक कष्ट भी संभव है। गुरु के तृतीय स्थान से गोचर के कारण आय की अपेक्षा अचानक होने वाले व्य्य के कारण बजट बिगड़ेगा।
कन्या राशिः लाभ प्राप्त कर सकते है
धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर आपके खर्चे होंगे। मित्रों एवं भाई बंधुओं से सहयोग एवं लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
तुला राशिः आय के मुकाबले खर्च अधिक होगाआपकी राशि में गुरु का संचार हो रहा है। शत्रु राशि में गुरु के होने की वजह से पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा। धर्म कर्म में रुचि से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशिः नौकरी व्यवसाय में उलझन
आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना होगा क्योंकि आमदनी से ज्यादा खर्च का योग बन रहा है। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में उलझनों का सामना करना होगा। घरेलू मामलों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। सगे-संबंधियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशिः लाभ और उन्नति का अवसर प्राप्त होगा
आपके लिए गुरु का गोचर बहुत सुखद रहेगा। अचानक लाभ और उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। धन एवं जमीन-जायदाद का लाभ मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा के मामले में शुभ फल प्राप्त होंगे।
मकर राशिः सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा
तनाव से बचें और धैर्य से काम लें नहीं तो सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आय से अधिक खर्च होने के कारण परेशान रह सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में उलझन एवं तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
कुंभ राशिः भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा
धर्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। अटके काम बनेंगे। कम प्रयास में ही अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
मीन राशिः आय कम और खर्च अधिक
गुरु के इस गोचर के दौरान आय कम और खर्च अधिक होने से मानसिक पीड़ा होगी। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है, संभलकर चलें। सेहत का ध्यान रखना होगा। घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
No comments:
Post a Comment