Post Page Advertisement [Top]







जोधपुर। शहर के वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल आरओबी पर तेज रफ्तार से लाखों रुपए की स्पोर्ट्स बाइक से फर्राटा भरने का शौक में मंगलवार देर रात एक युवक की जान चली गई। परिवार में इकलौते पोते की मौत का सदमा उसके दादा सहन नहीं कर पाए और पोते को संभालने अस्पताल पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई। ऐसे हुआ हादसा…

- शहर के शकंर नगर में रहने वाले खुशवंतसिंह को बाइक पर फर्राटे भरने का शौक था। हाल ही में उसके पिता ने बेटे का शौक पूरा करने को उसे करीब ढाई लाख रुपए की नई बाइक दिलाई। इस बाइक पर सवार होकर खुशवंत देर रात मल्टी लेवल आरओबी से होकर घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक आरओबी पर बेकाबू हो गई। इसके बाद दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराते ही खुशवंत उछल कर आरओबी से करीब सत्तर फीट नीचे जा गिरा। वहीं उसकी बाइक काफी दूरी तक घिसटते रहने के बाद आरओबी के दूसरी तरफ नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि दोनों के गिरने के समय नीचे से वहां कोई नहीं था अन्यथा और हादसा हो जाता। गंभीर रूप स घायल खुशवंत को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शौक ने परिवार को दिया शोक
- खुशवंत के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके पिता प्रवीण व दादा सुरेश राणा देर रात अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में खुशवंत की मौत का समाचार मिलते ही उसके दादा को जोरदार सदमा पहुंचा और उनकी तबीयत गड़बड़ा गई। उनकी तुरंत इलाज शुरू किया गया, लेकिन थोड़ी देर में उनकी भी मौत हो गई। सुरेश राणा के तीन बेटे है। तीनों बेटों के बीच में खुशवंत ही इकलौता पोता था। ऐसे में उसकी मौत का समाचार मिलते ही सुरेश राणा सदमा सहन नहीं कर पाए।

मां गई हुई थी श्रीनगर
- खुशवंत की मां इन दिनों अपने बेटी से मिलने श्रीनगर गई हुई है। खुशवंत की मौत का समाचार सुन अब मां-बेटी वहां से जोधपुर पहुंच रही है। वहीं खुशवंत के दो चाचा गुरुग्राम व नोएडा में कार्यरत है।

तेज रफ्तार के साथ स्टंट दिखाने का था जुनून
- बताया जा रहा है कि खुशवंत को हमेशा से तेज रफ्तार के साथ बाइक चलाने के सात ही इससे खतरनाक स्टंट करने का जुनून सवार था। वह हमेशा अपनी बाइक पर ऐसे खतरनाक करतब दिखाता रहता था। कई तरह के स्टंट दिखाते हुए की कई फोटो उसने अपने फेसबुक पेज पर लगा रखी थी।

167 किलोमीटर प्रति घंटा है बाइक की अधिकतम रफ्तार
- हादसे के समय खुशवंत जो ढाई लाख रुपए की बाइक चला रहा था उसकी अधिकतम गति 167 किलोमीटर प्रति घंटे की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देर रात उन्होंने तूफानी गति से एक बाइक को आरओबी पर चढ़ते देखा। इसके कुछ पल बाद ही यह हादसा हो गया।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]