ये हैं तीन प्लान
पतंजलि की तरफ से पेश किया गया प्लान बाजार के बड़े खिलाड़ी रिलायंस जियो और एयरटेल को भी टक्कर दे सकता है| बीएसएनएल की तरफ से 6 जून को ट्विट कर पतंजलि सिम के रिचार्ज पैक के बारे में जानकारी दी गई| पतंजलि सिम का पहला प्लान 'बीएसएनएल-पतंजलि 144 प्लान' पेश किया है| इसके अलावा पतंजलि-बीएसएनएल ने 792 और 1584 रुपये का प्लान भी पेश किया है|
144 रुपये का प्लान
बीएसएनएल-पतंजलि सिम पर 144 रुपये का रिचार्ज कराने पर ग्राहक को 30 दिन के लिए कुल 60 GB डाटा मिलता है| इसमें यूजर को हर दिन 2 GB डाटा दिया जाएगा| इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 100 एसएमएस की भी सुविधा और स्वदेशी समृद्धि सिम रखने वालों को मेडिकल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस का भी फायदा मिलेगा| इसमें यूजर को 2.5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस और पांच लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है|
एक ओर जहाँ सस्ते टैरिफ प्लान से टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाका करने वाले रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 149 रुपये के प्लान में कंपनी 28 दिन के लिए कुल 42 GB डाटा ऑफर करती है| इस प्लान में रोजाना 1.5 GB डाटा मिलता है| इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं| जबकि एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1 GB डाटा 28 दिन के लिए मिलता है| यानी एयरटेल की तरफ से 149 रुपये में कुल 28 GB डाटा मिलता है| इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 100 एसएमएस की भी सुविधा देती है|
पतंजलि-बीएसएनएल के अन्य प्लान
पतंजलि-बीएसएनएल सिम पर 144 रुपये के प्लान के अलावा 792 और 1584 रुपये का भी प्लान पेश किया गया है| बताया जा रहा है कि इस प्लान में भी 144 रुपये वाले प्लान की तरह की बेनिफिट मिलेंगे लेकिन इसकी वैधता 180 दिन की होगी| इसी तरह 1584 रुपये में 365 दिन की वैधता मिलती है|


No comments:
Post a Comment