15 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि JioGigaFiber की सर्विस 15 अगस्त से शुरू होने वाली है| बीएसएनएल के नए प्लान में यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है| बीएसएनएल के एन के मेहता ने कहा कि बीएसएनएल का यूजर्स को हाई क्वालिटी वाली और किफायती सर्विस देने का प्लान है| बीएसएनएल का 491 रुपये वाला प्लान सभी कस्टमर सर्विस सेंटर, फ्रेंचाइजी और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है| इसके अलावा कंपनी की तरफ से 777 और 1277 रुपये के नए एफटीटीएच (Fibre-to-the-Home) प्लान भी लॉन्च किए गए हैं| 777 रुपये के प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड वाला 500 GB डाटा यूजर को दिया जाएगा| वहीं 1277 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 750 GB डाटा मिलेगा| इन दोनों ही प्लान में एक महीने की वेलिडिटी रहेगी|
आपको बता दें कि दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबनी ने 5 जुलाई को कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग में जियो के फिक्सड लाइन ब्राडबैंड सर्विस जियोगीगाफाइबर सर्विस को लॉन्च किया है| जियो ब्राडबैंड सर्विस को एक साथ 1100 शहरों में शुरू किया जाएगा| फाइबर कनेक्टिविटी में जियो ने 2500 करोड़ रुपये इनवेस्ट किए हैं| फाइबर कनेक्टिविटी को 1100 शहरों के हर घर में पहुंचाया जाएगा| जियो ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है| इसके लिए 15 अगस्त से JioGigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे| अगले कुछ सालों में भारत को टॉप-5 फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में लाने का लक्ष्य रहेगा|

No comments:
Post a Comment