Post Page Advertisement [Top]



22 February Horoscope : आज शुक्रदेव संवारेंगे इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
मेष:आज के दिन आपको सोच-समझकर कोई फैसला लेना चाहिए। यात्राएं आपके लिए आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए यह समय आपके लिए उत्तम है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बनते दिख रहे है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा जिस कारण आपको मानसिक थकान का समाना करना पड़ सकता है।

वृषभ:वक्त अब बदलने लगा है, लेकिन याद रखिए तरक्की के पेड़ पर फल मेहनत के जल से सिंचाई करने पर ही आते हैं। दोस्त आपके लिए धूप में छाया की तरह रहेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश होने ही वाला है। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पीछे अगर कोई नुकसान हो चुका है तो आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जाएगी। वक्त का सही इस्तेमाल करें। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा समय है। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।

मिथुन: भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही आपको हानि पहुंचाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशविरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथास्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है।

कर्क:व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको धन संचित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। उच्च अधिकारियों से संबंधों का फायदा आपको अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नई ऊर्जा के साथ आप अपने काम को अंजाम दें। किन्तु हर काम में सावधानी रखना आपके लिए जरुरी है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिल सकता है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।

सिंह: आय के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, परामर्श, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परंतु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए सफलता का योग बनता दिख रहा है।
कन्या: किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा न हों। सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें। छात्र कड़ी महेनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत दिख रहे हैं। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की खुशी से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों में मीठे-मीठे अनुभव और सेहत के लिए थोड़ी सी सतर्कता का संदेश लेकर आया है।

तुला:आज मानसिक उद्विग्नता और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा I आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बनता दिख रहा है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।

वृश्चिक:आप समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। मेहनत से आप हर काम में अपने आप को आगे रखेगें। नए सौदे मिलने का योग बनता दिख रहा है। प्रेम संबंधों में आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्कता है। आर्थिक मामलों के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। योग, ध्यान और सम्यक व्यायाम के साथ-साथ, अच्छा खान-पान भी शुभ स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका कुछ मनमुटाव हो सकता है।

धनु: प्रेम संबंधों के लिए यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय ठीक नहीं है अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचनें की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं परन्तु यह अल्पकालिक है, अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारें।

मकर:व्यावसायिक परिपेक्ष्य में आज का दिन आपके लिए काफी चंचल रहने वाला है। दांपत्य सुख के मामले में भी दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी। अपने विचारो को दूसरों पर लादने के बजाय दूसरों के विचारों को समझने कि कोशिश करना अच्छा रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई काम न करे। किसी काम को करने से पहले परिवार की सलाह लें। आने वाले दिनों में कई अविवाहितों के लिए शहनाई बज सकती है। आप में से कुछ लोगों को ह्रदय सम्बंधित समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।

कुंभ: आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी एक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ रहेगा। सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दोस्त से आपको अच्छी खबर मिलेगी। व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें। बिजनेस का मन बना सकते हैं। माता -पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मित्रों की सहायता से कई काम बनेंगे। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताए। छात्र अपनी मेहनत से सफल होंगे।

मीन:आज व्यय बहुत अधिक हो सकता है, अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से सम्बंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से परिस्थितिवश कुछ दूरी संभव है। प्रेम संबंधों में जल्दबाज़ी न करें।


No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]