Post Page Advertisement [Top]



5 मार्च राशिफल:कुछ राशियों के पूरे होंगे अरमान, जानें बाकी क्यों रहें सावधान
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
मेष:आज आपको अनावश्यक क्रोध से बचना होगा, हांलाकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा। आज के दिन यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिसका परिणाम आगे चलकर आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

वृषभ:आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जो आपके दिल के बहुत करीब है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आपको जल्द ही वापस मिल जाएंगे। उच्च अध्ययन के लिए प्रयासरत छात्रों को वांछित परिणाम मिलेगा, बशर्ते वे अपने प्रयास कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं, तो ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आपकी यात्रा सफल होगी। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

मिथुन: यह उपलब्धियों वाला दिन होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। रुके हुए कामों में भी प्रगति होगी और परिणाम संतोषजनक रहेंगे। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे और जो लोग इन क्षत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। आज यात्रा संभव है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी और आय के नए रास्ते भी खोलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकतें हैं।

कर्क:आज के दिन आप अपनी कार्यशैली में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी, साथ ही आपके काम भी सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। आज अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आ सकते हैं। आज आप आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। इस सप्ताह बेकार की यात्राओं से बचनें का प्रयास करें और घर परिवार का ख्याल रखें। आज आपको स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह: गलतफहमी और लगातार असहमति आपके पारिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। साथ ही साथ ही यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए अपने मन को शांत रखें। दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। नतीजतन, कमाई घट सकती है और धन की हानि हो सकती है। दूसरों के लिए स्थायी गारंटी देने से बचें।
कन्या: आज के दिन छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान देने की आवश्कता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन कई सारे अवसर लेकर आया है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। परिवार की महिला सदस्य आपकी आर्थिक समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी सहायता कर सकती है।

तुला:आज के दिन आपको सोच-समझकर कोई फैसला लेना चाहिए। यात्राएं आपके लिए आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए यह समय आपके लिए उत्तम है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बनते दिख रहे हैं। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा जिस कारण आपको मानसिक थकान का समाना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु योजनाओं पर पुन: विचार करना चाहिए। प्रेम संबंधों से जुड़े जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए आज अच्छा समय है। वृद्ध जोड़े अपने साथी के दृष्टिकोण से परेशान हो सकते है। प्रेमी जोड़े आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है।

धनु: आज का दिन लोकप्रियता हासिल करने का दिन है। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और साथ ही आपको अधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमियों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य के संबंध में आप सर्दी, खांसी अथवा आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नई ऊर्जा के साथ आप अपने काम को अंजाम दें, लेकिन हर काम में सावधानी रखना आपके लिए जरुरी है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिल सकता है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मकर:इस माह आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर अपने मन को शांत करने के लिए जा सकते है। यह एक मनोरंजक यात्रा होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

कुंभ: आज आप में से कुछ लोग अच्छे संपर्क विकसित करेंगे जो आपको आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचाएगें। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज आपको चिंता में डाल सकता है। छोटे भाई-बहनों को जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन:आज जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। आज के दिन संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएंगे। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगें। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज़ न करें। अपने जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करें। विदेशी संचार आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकते हैं। धार्मिक दान भी आपके धन के मामलों को स्थिर करने में मदद कर सकती हैं।


No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]