श्री पार्श्वनाथ उम्मेद जैन संघ फालना के अध्यक्ष पद पर श्रीमान बख्तावरमलजी रांका सर्वसम्मति से मनोनीत
मुम्बई/ गोडवाड ज्योति: पारंपरिक रूप से शिक्षण तथा संस्कृति के उच्च स्तर को स्थापित कर सफलता के नित नए आयाम रचने वाली गोडवाड के फालना क्षेत्र की श्री पार्श्वनाथ उम्मेद जैन संघ फालना के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमान बख्तावरमलजी चुन्नीलालजी रांका- दादाई को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। विदित हो कि इस शिक्षण संस्था को श्रीमान रांका ने
पूर्व में भी अपनी सेवा प्रदान की है।
जैन समाज की दानवीरता एवं उदारता के परिणामस्वरूप ही इस संस्था का अंकुरण हुआ। प्रातः स्मरणीय पंजाब केसरी प.पु. आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभसूरीश्वरजी म. सा. एवं उनके शिष्यरत्न श्री ललित सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस शिक्षण संस्था का शुभारंभ उम्मेदपुर में हुआ और इसके पश्चात कालान्तर में इसका स्थानान्तरण फालना स्टेशन पर हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न परिषदों के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रम गतिविधियों का संचालन प्रतिवर्ष सुचारू रुप से किया जाता है।

इस अवसर पर शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों व उपस्थित विशिष्ठजनों ने श्री रांका को पुष्पहार पहनाकर अपनी शुभकामनायें दी और अपने हृदय के उदगार प्रकट करते हुए कहा कि मिलनसार, व्यवहार कुशल और अपने विचारों से सभी को प्रभावित करने में सक्षम तटस्थ भविष्यदृष्टा श्री रांका की प्रभावी निर्णय निर्माण प्रक्रिया से संस्था शिखर पर परचम लहरायेगी।
No comments:
Post a Comment