कोरोना देश में LIVE / अब तक 1029 मामले: मप्र में आज 5 संक्रमित मिले; देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 179 केस शनिवार को आए, 6 की मौत हुई
दिल्ली और एनसीआर मजदूरों का पलायन अब भी जारी है। ये हर हाल में सीमावर्ती प्रदेशों में स्थित अपने घर पहुंचना चाहते हैं।
मध्यप्रदेश में आज 4 केस इंदौर में और 1 केस उज्जैन में मिला, इन सभी की उम्र 17 से 48 साल के बीच है
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 30 केस, कर्नाटक में 17, उत्तरप्रदेश में 16, जम्मू-कश्मीर में 13 मामले सामने आए
तिहाड़ जेल प्रशासन ने एहतियातन 356 कैदियों को 45 दिन की अंतिरम जमानत दी
देशभर में कोरोनावायरस के अभी तक 1029 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को मध्यप्रदेश में 5 नए केस (4 इंदौर, 1 उज्जैन) सामने आए हैं। इंदौर में संक्रमित मिले चारों मरीज पुरुष हैं और उनकी उम्र 40 साल, 48 साल, 38 साल और 21 साल है। वहीं, उज्जैन में 17 साल की लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई। हालांकि, यह आंकड़ा covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 918 है, जिनमें से 819 एक्टिव मरीज हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण के देश में 179 नए केस आए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को 151 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
शुक्रवार को सबसे ज्यादा 30 केस महाराष्ट्र में सामने आए
शनिवार को महाराष्ट्र में 30, कर्नाटक में 17, उत्तरप्रदेश में 16, जम्मू-कश्मीर में 13, दिल्ली में 9, तेलंगाना और गुजरात के 8-8, केरल में 6, मध्यप्रदेश में 5, राजस्थान-तमिलनाडु में 4-4, अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में 3-3, छत्तीसगढ़-उत्तराखंड में 1-1 संक्रमित मिले। 3 लोगों की मौत हुई और 25 लोग ठीक हुए।
ईरान से लाए गए 275 भारतीय
ईरान से 275 भारतीयों को लेकर विशेष विमान रविवार सुबह राजस्थान के जोधपुर पहुंचा। इन लोगों को यहां सेना के क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इससे पहले भी ईरान से 277 भारतीयों को ईरान से निकाला गया था। उन्हें भी इसी सेंटर में रखा गया है।
9 राज्यों के हाल
मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 39: राज्य में रविवार को 5 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब 20 पॉजिटिव, जबलपुर में 8, उज्जैन में 4, भोपाल में 3, शिवपुरी-ग्वालियर में 2-2 पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थान; कुल संक्रमित- 54: शनिवार को 4 नए मामले सामने आए। अजमेर में 23 साल का युवक संक्रमित मिला है। वह हाल ही में पंजाब से लौटा था। 21 साल की एक युवती भीलवाड़ा में संक्रमित पाई गई है। भीलवाड़ा में ही बांगड़ हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के दो लोग संक्रमित मिले हैं। राज्य में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 20 मरीज हैं।
उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 65: शनिवार को 16 मामले सामने आए। राज्य में सबसे ज्यादा 9 संक्रमित आगरा में हैं। इसके बाद 8 केस लखनऊ में सामने आए हैं। लॉकडाउन के कारण आसपास के इलाकों और सीमावर्ती राज्यों में मुश्किलों का सामना कर रहे मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार सरकार बसों के जरिए उनके घर भेज रही है। इसके लिए एक हजार बसों का इंतजाम किया गया।
बिहार; कुल संक्रमित- 11: शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के दो नए केस सामने आए। 11 संक्रमितों में से 10 का इलाज चल रहा है। जबकि 38 साल के मरीज की पटना में 21 मार्च को मौत हो गई थी। कुल मरीजों में 6 संक्रमित ऐसे हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी, इन लोगों ने देश में या देश से बाहर कहीं यात्रा नहीं की है। राज्य में शुक्रवार को दो संक्रमित पाए गए थे।
महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 186: महाराष्ट्र में शनिवार को 30 नए मामले सामने आए। पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ में 5 संक्रमित ठीक हो गए। इनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इससे पहले, 14 दिन अस्पताल में आइसोलेशन में रहने के बाद 3 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया था। पिंपरी-चिंचवड़ में अब तक कोरोनावायरस के 12 केस सामने आए हैं। हालांकि, बीते 8 दिनों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 7: शनिवार को 1 नया मामला सामने आया। 7 संक्रमितों में से 5 मामले बुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। यहां रायपुर में 3 और बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 1-1 संक्रमित हैं। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान रायपुर में निगरानी रखने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। सिविल लाइन एसपी पंकज चंद्र ने बताया कि घने इलाकों और संकरी गलियों में ड्रोन से नजर रख रहे हैं। कहीं नियमों का उल्लंघन होते देखते हैं तो तत्काल पुलिस अमला भेजते हैं।
दिल्ली; कुल संक्रमित- 49: यहां शनिवार संक्रमण के 9 मामले सामने आए। इससे पहले यहां 6 लोग ठीक हो चुके हैं और एक मौत हुई है। वहीं, लॉकडाउन के बाद शहर से मजदूरों का पलायन नहीं थम रहा। उन्हें तमाम मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।
लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर से पैदल निकल रहे मजदूरों को पुलिस उनके घर जाने से नहीं रोक रही।
पंजाब; कुल संक्रमित- 39: शनिवार को यहां 1 नया मामला सामने आया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिठ्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने बताया है कि राज्य में एनआरआई की संख्या बहुत ज्यादा है। इसी महीने 90 हजार प्रवासी भारतीय पंजाब आए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने की आशंका है। इससे लड़ने के लिए राज्य को 150 करोड़ के अतिरिक्त फंड की जरूरत पड़ेगी।
तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 42: शनिवार को यहां 4 नए पॉजिटिव मिले। कुम्बकोणम में 42 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला, जो वेस्टइंडीज से लौटा था। वहीं, काटपड़ी में 49 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला। वह ब्रिटेन से लौटा था। दोनों को वेल्लोर में भर्ती किया गया है। इस बीच, चेन्नई में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों में एक की उम्र 66 साल थी। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या थी। 24 साल के दूसरे मृतक को निमोनिया की शिकायत थी। तीसरा मृतक दो साल का बच्चा है, जो ऑस्टियोपेट्रेटिस (हडि्डयों की बीमारी) से पीड़ित था।

No comments:
Post a Comment