दिल्ली-एनसीआर में रात को तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका के मद्देनजर दिल्ली और हरियाणा में मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक पहुंचना था तूफान, लेकिन सोमवार रात ही पहुंच गया
नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में कई जगह बिजली गुल
नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में कई जगह बिजली गुल
दिल्ली में आज मेट्रो की रफ्तार धीमी रहेगी, 90 किमी से तेज हवाएं चलीं तो थमेंगे पहिए
![]() |
राजस्थान के बीकानेर में खाजूवाला से सटे बार्डर इलाके से शाम को करीब पांच बजे अचानक बवंडर उठा और देखते ही देखते पूरे कस्बे को धूल से पाट दिया। कुछ देर बाद बिल्कुल अंधेरा हो गया। |
![]() |
धूल भरी आंधियों के कारण दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में विजीबिलिटी कम हो गई। |
![]() |
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से इलाके में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। |
![]() |
पूर्वी दिल्ली में कई जगहों पर आंधी से बिजली के खंभे और पेड़ भी गिर गए। |
हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान समेत 13 राज्यों में मंगलवार को भी आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर में भी शाम तक भारी बारिश की आशंका है। इसकी वजह से यहां दूसरी शिफ्ट वाले स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। उधर, हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मंगलवार सुबह बर्फबारी होने से मौसम खुशगवार हो गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में धूल भरी आंधी और राजस्थान के बीकानेर में बवंडर आया। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी घट गई। कई पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
7 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेशों में तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेश- चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक के साथ तूफान और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी आ सकती है। इसके लिए एंबर कलर की चेतावनी जारी हुई है।
हिमाचल के केयलॉन्ग में बर्फबारी का अनुमान
- उधर, हिमाचल प्रदेश के केयलॉन्ग में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
- शिमला में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।
70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
- 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से दिल्ली में कई जगह पेड़ और खंभे गिरने की खबर है। मयूर विहार समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
- बता दें कि 2 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत करीब 14 राज्यों में तेज आंधी-तूफान से 125 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि 300 लोग जख्मी हुए थे।
8 फ्लाइट लेट
- दिल्ली में धूलभरी आंधी की वजह से आने वाली सात और जाने वाली एक फ्लाइट लेट हुई।
- ये धूल भरी आंधी दिल्ली समेत रोहतक, भिवानी, झज्जर, गुड़गांव, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में चलीं।
3 राज्यों में 4 की मौत
- मध्य प्रदेश के मुरैना में आंधी के कारण मकान, दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 15 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, त्रिपुरा में मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
पाकिस्तान से राजस्थान आया बवंडर
राजस्थान के बीकानेर में खाजूवाला से सटे बार्डर इलाके से शाम को करीब पांच बजे अचानक बवंडर उठा और देखते ही देखते पूरे कस्बे को धूल से पाट दिया। कुछ देर बाद बिल्कुल अंधेरा हो गया। पाकिस्तान की ओर से उठा यह बवंडर साेमवार शाम राजस्थान और फिर वहां से होते हुए देर रात दिल्ली-एनसीआर पहुंचा।
No comments:
Post a Comment