Post Page Advertisement [Top]

जन जन के मन पर राज करने वाले, भारत के अब तक के सर्वाधिक सम्मानित प्रधानमंत्री के रूप में देश अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करेगा। वे  भाजपा के प्रथम प्रधानमंत्री एवं गहन भावपूर्ण विचारों वाले ओजस्वी वक्ता थे। मार्मिक कविमन के धनी अटल बिहारी वाजपेयी जी का  समस्त जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटलजी ने अपने गरिमामयी व्यवहार और विशाल व्यक्तित्व के जरिये जीवन भर देश की सेवा करके राजनीति से समस्त विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया।  वे भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। एक महान जननेता के रूप में  अटल बिहारी वाजपेयी जी को यह देश याद करेगा।  राजनीतिक जीवन में मेरे पिता श्री गुमानमल लोढा उनके जीवन भर सहयोगी रहे, यह गर्व मुझे जीवनभर गौरवान्वित करता रहेगा। देश की राजनीति उनके आदर्शों का अनुसरण करेगी।

मंगल प्रभात लोढा, विधायक
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा
उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]