2 March Horoscope: शनिदेव चमकाएंगे इन 5 राशियों की प्रोफेशनल लाइफ, जानें अपना भी भविष्यफल
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
वृषभ:आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। आप संपत्ति निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय आपको भावुक होने की आवश्कता नही है।
मिथुन: लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब आपको फल देंगे। आपका व्यवसाय आज एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकता हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे। आर्थिक रूप से आज का समय आपके लिए शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। आज के दिन लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।
कर्क:दफ़्तर में कुछ चीज़े आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है, अत: इससे बचनें का प्रयास करें, आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं।
सिंह: आज के दिन भाग्य आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य आपको परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।
कन्या: आज के दिन आपके साथ भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बनेंगे। आज का दिन माताओं को संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा होगा। सार्थक प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।
तुला:आज के दिन आपके लंबित कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर आपको देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आज आप कुछ ठोस कदम उठाएंगेए जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।
वृश्चिक:आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे, वित्त मामलों में किए गए प्रयास आपको वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान वापस मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम संबंध का आरंभ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे।
धनु: किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से आपकी बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालनें का प्रयास करें। आज आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मकर:व्यावसायिक सदंर्भ में, नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आपको आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आप महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।
कुंभ: व्यावसायिक सदंर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।
मीन:व्यापारिक संबंधों और उद्यम के लिए यह अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।
No comments:
Post a Comment