Post Page Advertisement [Top]



।।श्री आदिनाथाय नमः।।

*🌅 राष्ट्रसन्त,* जन जन के आस्था केन्द्र, परम् पूज्य आचार्य देव *श्री चन्द्राननसागरसूरीश्वरजी म.सा.* आदि श्रमण श्रमणीवृन्द *सोरठ विहार यात्रा* श्री गिरनार महातीर्थ के ओर गतिशील है।




  🍁 प्राकृतिक वातावरण से सुशोभित शांत मनमोहक व रमणीय *इस तीर्थ भूमि पर सुंदर व सर्व सुविधायुक्त भोजनशाला,धर्मशाला* आदि निर्मित है।

  🍁 *दिनांक 26 फरवरी 2019* को प्रातः पूज्य गुरुदेव आदि ने *श्री  सिद्धाचल गिरीराज की दसवीं टूंक स्वरूप श्री ढंकगिरिराज (पाटणवाव) की पहाड़ यात्रा 1000 सीढियां चढ़कर सम्पन्न की।*

  🍁 पहाड़ यात्रा के दौरान *श्री शान्ती स्नात्र जिनालय में दर्शन वन्दन* के पश्चात विभिन्न ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करने का अवसर मिला,जिसमे मुख्यतः *माता चक्केश्वरी देवी मन्दिर,पांच पांडवो की गुफा,भीम की गदा,टपकेश्वर महादेव मंदिर* आदि शामिल है।

  🍁 उल्लेखनीय है कि *सागर समुदाय की विदुषी साध्वीरत्न श्री चारुव्रताश्रीजी म.सा.* के शुभ सान्निध्य,पावन प्रेरणा व अथक प्रयास से ही *इस तीर्थ का सम्पूर्ण जीर्णोद्धार कार्य बड़े ही प्रभावशाली व सुंदरता* के साथ पूर्ण हुआ।

  🍁*दिनांक 27 फरवरी को जूनागढ़ होते हुए 28 फरवरी को श्री गिरनार महातीर्थ की पावन धरा पर शुभ पदार्पण* करेंगे



  🍁 आगामी *महामांगलिक फाल्गुन सूद 1 गुरुवार दि.7मार्च 2019 को श्री राजेन्द्र शान्ती जैन धर्मशाला* में सम्पन्न होगा।

*✒सभी धर्मप्रेमी गुरुभक्तों को सूचनार्थ प्रेषित...*
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]