Post Page Advertisement [Top]


मिर्जापुर
: यूपी के मिर्जापुर में एक किसान की बेटी का नामकरण किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. दरअसल मिर्जापुर में रहने वाले भरत सिंह और विभा सिंह के घर बेटी हुई तो भरत सिंह ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर नाम रखने की गुजारिश की थी. परिवार का कहना है कि ना सिर्फ बेटी का नाम प्रधानमंत्री ने रखा, बल्कि फोन कर उन्हें बधाई भी दी है.

प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर नाम रखने की गुजारिश
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के एक दंपति की बेटी का नामकरण खुद नरेंद्र मोदी ने किय़ा है. जी हां! मिर्जापुर के हांसीपुर चुनार गांव के भरत सिंह की पत्नी विभा ने एक कन्या को जन्म दिया. भरत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीड पोस्ट से खत भेजकर अपनी बेटी का नामकरण करने का आग्रह किया.

प्रधानमंत्री ने किया बच्ची का नामकरण और उसे नाम दिया वैभवी

भरत को भी विश्वास नहीं था कि प्रधानमंत्री कार्यालय से इतनी जल्दी जवाब भी आयेगा. भरत को जवाब में प्रधानमंत्री कार्यलय की चिट्ठी मिली. इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री ने बच्ची का नामकरण और उसे वैभवी नाम दिया. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने उसे फोन कर बधायी और शुभकामनाएं भी दीं.

मोदी ने खुद नवजात शिशु का नाम रखा वैभवी
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” स्किम से प्रभावित होकर एक साधारण किसान की पत्नी ने सोचा कि अगर हमें बेटी होगी तो उसका नामकरण प्रधानमंत्री द्वारा होगा.माँ का सपना सच हुआ और बेटी के नामकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा और मोदी ने खुद किया नवजात शिशु का नाम वैभवी रखा.

मिर्ज़ापुर के हांसीपुर चुनार गाँव का मामला
यह बात जब उसने अपने गांव मे बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है और प्रधानमंत्री ने उसके बेटी का नामकरण किया है तो किसी को यकीन नही हुआ. इससे नवजात कि माँ मायूस हो गयी और लोगो को विश्वास दिलाने की उम्मीद ख़त्म होती तब तक दो दिन बाद पीएमओ कार्यालय से फोन आया तब उसने सारी बात बताई. उसके बाद मोदी का बधाई संदेश मिला और क्षेत्र मे मोदी की इस दरियादिली का चर्चा है और नवजात के माँ-बाप के ख़ुशी का ठिकाना नही है. मिर्ज़ापुर के हांसीपुर चुनार गाँव का मामला है.

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]