Post Page Advertisement [Top]


रोहतक। दो साध्वियों से रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा चीफ बाबा राम रहीम को रोहतक जिला जेल में बनाए गए स्पेशल कोर्ट रूम में सोमवार को 10 साल की सजा हुई है। इससे पहले सजा पर बहस के दौरान सीबीआई की तरफ से अधिकतम सजा की मांग की गई, वहीं बचाव पक्ष के वकील ने उसके सामाजिक कार्यों की दुहाई देते हुए रहम की मांग की। साथ ही दोषी राम रहीम कोर्टरूम के अंदर हाथ जोड़कर खड़ा नजर आया। उसकी आंखों में आंसू थे और जुबां पर सिर्फ एक ही शब्द रहम।

 कोर्ट की कार्यवाही के अपडेट्स...

- 2:30 PM: कोर्ट की कार्यवाही शुरू।
- 2:40 PM: स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया।
- 2:45 PM: सीबीआई ने अधिकतम सजा देने की अपील की।
- 2:46 PM: राम रहीम के वकील ने कहा कि बाबा सोशल वर्कर हैं। वे लोगों की भलाई के लिए सफाई अभियान चलाने, ब्लड डोनेशन कैंप लगाने जैसे काम करते हैं, इसलिए जज को रहम दिखाना चाहिए। बचाव पक्ष ने जेल बदलने की मांग भी रखी।
- 2:55 PM: बहस पूरी होने के बाद जज के सामने रो पड़ा रेप का दोषी राम रहीम. बोला- मुझ पर रहम दीजिए जज साहब। इससे पहले बहस की प्रक्रिया के दौरान राम रहीम शांत होकर खड़े हुए थे। दोनों वकीलों की बात सुनते रहे।

फैसले से पहले हुआ बाबा का मेडिकल
- रोहतक में कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले राम रहीम का मेडिकल चेकअप किया गया। सुनारियां जेल पहुंचकर डॉक्टर्स की टीम ने बाबा का चेकअप किया। बाबा के जज एसके नरवाना रोहतक जेल पहुंच गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]