Post Page Advertisement [Top]




मालेगांव ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करने की अपील ठुकराते हुए ये फैसला दिया.

इससे पहले इसी साल 25 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कर्नल पुरोहति की जमानत याचिक रद्द कर दी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई थी. वहीं ब्लास्ट की दूसरी आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

साल 2008 में हुआ मालेगांव ब्लास्ट

बता दें कि 29 सितंबर, 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए ब्लास्ट में 6 लोग मारे गए थे, जबकि 79 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे. इस मामले में दायर की गई चार्जशीट में 14 आरोपियों के नाम थे. ब्लास्ट के लिए आरडीएक्‍स देने और साजिश रचने के आरोप में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल प्रसाद पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था.

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]