Post Page Advertisement [Top]



सरूपगंज। निकटवर्ती ईसरा में दो दिन पूर्वे तालाब में नहाने गए युवक के गहरे पानी में डूब गया था जिसकी तीसरे दिन शुक्रवार शव पानी में तैरता हुआ मिला। थानाधिकारी भगवतसिंह के अनुसार ईसरा निवासी नोखाराम पुत्र भगाराम समेत तीन युवक तालाब में नहाने गए थे, जहां नोखाराम का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिरालाल चौधरी, ईसरा सरपंच संजय चौहान व माण्डवाडा खालसा सरपंच रूपाराम देवासी मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणो की मदद से तालाब के चारो तरफ तलाश की मगर दो दिन तक युवक का कोई सुराग नही लगा।

शुक्रवार को युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला जिस पर ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला तथा मौके पर ही पोस्र्टमाटम करवाकर शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पिण्डवाडा आबू विधायक समाराम गरासिया मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान ईसरा सरपंच संजय चौहान, भाजपा मण्ड़ल अध्यक्ष हीरालाल चौधरी, माण्डवाड़ा खालसा सरपंच रूपाराम देवासी, गरासिया समाज जिलाध्यक्ष निंबाराम गरासिया, पूर्व उपसरपंच ईसरा सिराज मेमन, हैड कास्टेंबल सुरेशदान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]