Post Page Advertisement [Top]



पाली: राजस्थान के पाली मारवाड़ स्टेशन के पास चल रही अजमेर-अहमदाबाद इंटरसिटी में सोमवार को अचानक आग लग गई, आग लगने की सूचना मिलते ही रेल में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन में सवार उस दौरान सैकड़ो यात्रियों की धड़कनें बढ़ गई. इंजन में आग लगने के बाद उठे धूंए के बाद लोग ट्रेन से कूदने को तैयार हो गए. हालांकि समय रहते ट्रेन चालक ने स्थिति को भापते हुए बड़ा हादसा होने से टाल दिया.


बताया जा रहा है कि पाली जिले के मारवाड़ स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही इस ट्रेन के इंजन में आग लग गई. आग के साथ उठा धुंआ उठा देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया. इसी बीच धुंआ उठता देख ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोककर देखा तो इंजन में आग की लपटें निकल रही थी.

इस दौरान ट्रेन चालक ने गार्डों व यात्रियों की मदद से ट्रेन में रखे अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]