Post Page Advertisement [Top]


देसूरी। खिंवाड़ा थानांतर्गत लांपी में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बस सड़क किनारे मकान से जा टकराई। इसी के साथ बस मकान के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर जा घुसी। हालांकि उस वक्त घर के लोग खेत में काम कर रहे थे। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। यह प्राइवेट नियमित यात्री बस सोजत से देसूरी आ रही थी। इस घटना के सात महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गए। घायलों के नाम घाणेराव निवासी पवन(50),मेवी कलां निवासी धापू कंवर(48),मगरतलाव निवासी चुन्नीबाई(65),रतनी बाई(45),कैलाश(5),बस ड्राइवर प्रतापसिंह(60),नारलाई निवासी तरुण(28),एक अन्य घीसाराम(70) हैं।घायलों का देसूरी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी गई। एक मगरतलाव निवासी वृद्धा चुन्नीबाई भील की हालत गम्भीर बनी हुई है।
चालक प्रतापसिंह ने बताया था कि बाइक पर जा रहे तीन सवारों को बचाने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]