Post Page Advertisement [Top]



जालोर: भाजपा युवा मोर्चा के जालोर जिला महामंत्री सोमतमल माली की शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. माली जेरण से वाहन में सवार होकर भीनमाल आ रहे थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीनमाल निवासी सोमतमल माली भाजयुमो जिला मंत्री व भीनमाल नगर पालिका पार्षद पति है। जो माली शनिवार को वे किसी कार्य से सेवड़ी गांव अपने एजेंसी के किसी काम से गए हुए थे। इस दौरान वे अपने मित्र के साथ सेवड़ी से भीनमाल के लिए आते समय शनिवार रात्रि करीब 10 बजे जेरण के पास सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी जीप टकरा गई

दोनों वाहनों की ​भिड़ंत इतनी तेज थी कि सोमतमल माली का वाहन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में माली की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि रात्रि में उनके वाहन के सामने अचानक एक बैल आ गया जिससे उनकी जीप सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]