रानीवाड़ा। निकटवर्ती रामपुरा में शनिवार शाम को एक की नाडी के पास बहते पानी में डूब जाने से मृत्यू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी हरसन पुत्र पीराराम देवासी नाडी के बहते पानी में उल्टा लेटा हुआ था जिससे शायद नाक में पानी जाने के कारण मूत्यु हो गई मृतक की जेब से नमकीन का पैकेट मिला बताया जा रहा था कि मृतक शराब का आदि था शराब के नशे में ही नाडी के बहते पानी में उल्टा लेटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी चैनप्रकाश मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचकर शव को नाडी के बहते पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। पुलिस रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपूर्द कर दिया जायेगा। मृतक की पत्नि है अपने पीहर- रामपुरा की नाडी के बहते पानी में हुई मृतक हरसन देवासी की पत्नि सुकी व दो वर्षीय पुत्र शंकर जन्माष्टमी के पहले अपने पीहर चारणवास जाखड़ी गई हुई हैं। पीराराम के तीन पुत्र हैं रायमा अपने परिवार के साथ, हरसन व वरसी अपने पिता के साथ रहते थे।
No comments:
Post a Comment