*अमृता फडणवीस ने किया‘जीवो बाजार’ का उदघाटन*
*कहा - महिलाओं की आर्थिक प्रवृत्तियों में भागीदारी से विकास तेज होगा*
श्रीमती फडणवीस महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल विमेंस ऑर्गेनाइजेशन (जीवो) द्वारा आयोजित‘जीवो बाजार’ के उदघाटन अवसर पर बोल रही थीं। विख्यात साध्वी श्री मयणाश्रीजी महाराज साहेब की प्रेरणा से स्थापित ‘जीवो’ के इस आयोजन में करीब 1500 से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। ज्योति स्टूडियो परिसर में‘अवसर’ बैंक्वेट हॉल में आयोजित‘जीवो बाजार’ में करीब 50 से भी ज्यादा स्टॉल लगे हैं। जहां पर महिलाओं द्वारा घरेलू स्तर पर निर्मित घरेलू जरूरतों के सामान एवं विभिन्न उत्पादों का बाजार सजा। श्रीमती लोढ़ा की अगुवाई में संगीता कोठारी, उषा मुणोत, इंदिरा खिमेसरा, अनीता पुनमिया, ममता सुराणा आदि के सहयोग से‘जीवो बाजार’ का आयोजन काफी सफल रहा।
जीवो बाजार’ के बारे में जानकारी देते हुए ‘जीवो’ के साउथ मुंबई चेप्टर की अध्यक्ष मंजू लोढ़ा ने इस अवसर पर अमृता फडणवीस को बताया कि महिलाओं को व्यावसायिक प्रोत्साहन देने के लिए महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को महिला व्यवसायियों द्वारा ही बेचने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। विशेषकर मुंबई की जैन महिलाओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह रहा।‘जीवो बाजार’ के उदघाटन अवसर पर ही सुबह 10 बजे करीब 500 से ज्यादा महिलाएं उपस्थित थीं।



No comments:
Post a Comment