Post Page Advertisement [Top]



आबूरोड। समीपवर्ती खड़ात के पास फोरलाइन पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने वाहनों पर ईंट व पत्थर फैंकना शुरु कर दिया। अचानक हुए हमले से वाहन चालकों व उसमें सवार लोगों में भय व्याप्त हो गया। करीब एक दर्जन वाहन पत्थरबाजों का शिकार हुए। पत्थरों के हमले से वाहनों के कांच टूट गए। वाहनों की बॉडी तेज प्रहार से डेमेज हो गई। फोरलाइन से गुजर रहे वाहनों पर पथराव की सूचना से खाकी में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में खाकी मौके पर पहुंचे। लेकिन, जब तक पत्थरबाज रफू चक्कर होने में कामयाब रहे। सदर थानाधिकारी व पुलिस लवाजमा पत्थरों से वाहनों पर हमला करने वालों की तलाश में जुट गया।

शहर से करीब सात किमी दूर खड़ात के पास फोरलाइन पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने वाहनों पर ईंट व पत्थर फैंकना शुरु कर दिया। तेजी से फैंके गए ईंट व पत्थरों से बस का कांच टूट गया। बस में सवार लोगों ने पथराव से भय व्याप्त हो गया। वहीं कुछ यात्रियों के मामूली चोटें पहुंची। करीब एक दर्जन चौपहियां वाहन पत्थरबाजों का शिकार बनी। आबूरोड की दो कारें भी पत्थरबाजी का शिकार हो गई। कारों का साइड ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार की खिड़की के ऊपर का भाग भी डैमेज हो गया। वाहन चालकों ने बताया कि वह पथराव के बीच किसी तरह से बच निकले।

पहुंची खाकी
फोरलाइन पर वाहनों पर पथराव की सूचना मिलते ही खाकी के महकमें हड़कम्प मच गया। सदर थानाधिकारी सुमेरसिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग आदि भी मौके पर आ पहुंचे। लेकिन, तब तक पत्थरबाज छूमंतर होने में कामयाब रहे। खाकी ने आसपास के क्षेत्रों में सघनता से तलाश शुरु की। लेकिन, सफलता नहीं मिली।

सड़क पर फैले कांच के टुकड़े
वाहनों पर अचानक ईंट व पत्थरों के हमले से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं ईंटों व पत्थरों के टुकड़े हमले को बयां करते प्रतीत हुए। वाहनों के ईंटों व पत्थर के टुकड़ों के ऊपर से गुजरने से पिस गए।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]