मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने वैट में कटौती करते हुए पेट्रोल पर दो रुपए और डीजल पर एक रुपए की कटौती की आज घोषणा की है। राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट की नई दरें आज रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी तथा बुधवार सुबह से यहां पेट्रोल और डीजल घटे हुए दाम पर मिलेंगे।
मुंबई में पेट्रेाल और डीजल के दाम में कटौती की घोषणा के काद अब मुंबई में पेट्रोल का दाम घटकर 75.58 रुपए और डीजल का दाम 59.55 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। फिलहाल मुंबई में पेट्रोल 77.58 और डीजल 60.55 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
महाराष्ट्र में मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में पेट्रोल पर 25 प्रतिशत और बाकी हिस्सों में 26 फीसदी वैट वसूला जाता है जबकि डीजल में मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में 21 प्रतिशत वैट लागू है तथा दूसरे हिस्सों में 22 फीसदी वसूला जाता है।
No comments:
Post a Comment