10दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय : जिलेमें गुरुवार सुबह धूप निकली थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओखी के समाप्त होने के बाद बादलों का आना समाप्त हो जाएगा। अगले दो दिनों में मौसम सामान्य हो जाएगा। बादल छंटने के बाद 10 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी होगी। इससे राजस्थान में तेज सर्दी पड़ेगी। बुधवार को पिछले पांच सालों का सर्दी का रिकॉर्ड टूटा था।
धूपखिलने से मिली राहत : लगातारतीन दिनों तक आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। चौथे दिन धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12 बजे तक बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का दौर चलता रहा। इसके बाद धूप खिली। आगे क्या : अभी और गिरेगा पारा ओखी तूफान का असर जिले पर भी दिखाई दिया। तीन दिनों तक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।
दिन रात का पारा बढ़ा
ओखीचक्रवात का असर खत्म होते ही जिले में दिन रात का तापमान बढ़ गया। बुधवार को रात का पारा 9 डिग्री था, जो कि गुरुवार को 12 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री पर दर्ज किया गया।
मौसम
सुमेरपुर. मंगल कलश चौराहे पर गुरुवार सुबह छाई धूंध।
No comments:
Post a Comment