Post Page Advertisement [Top]







मुंबई. फिल्म दंगल की एक्ट्रेस जायरा वसीम (17) से विस्तारा एयरलाइन में छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मुंबई पुलिस ने यहां रविवार शाम गिरफ्तार किया। उसकी पहचान 39 साल के विकास सचदेव के तौर पर हुई है। जायरा ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव वीडियो शेयर करके किया था। बता दें कि उन्होंने फिल्म दंगल में रेसलर गीता फोगट के बचपन का किरदार निभाया था।

POCSO के तहत केस दर्ज

- पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुम्भारे ने बताया कि विकास को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लता शिरसत ने बताया कि विकास के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से महिला पर क्रिमनल अटैक करना) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विस्तारा ने जायरा से माफी मांगी
- विस्तारा एयरलाइन ने इस घटना पर जायरा से माफी मांगी है। रविवार देर शाम उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया, "पिछली

राज हमारी फ्लाइट में सफर कर रहीं जायरा के साथ हुई घटना की गहरा दुख जताते हैं। हम इस केस को लेकर सबसे ज्यादा सजग हैं

और जांच में शामिल अथॉरिटी की पूरी मदद कर रहे हैं। "
- एयरलाइन की ओर से बताया गया कि विस्तारा ने इस मामले में डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) को शुरुआती रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस को भी जरूरी डिटेल मुहैया कराई गई है।
- एयरलाइन की ओर से कहा गया, "हमारे सीनियर मैनेजमेंट के मेंबर जायरा से मिलने और जांच में मदद के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं।"

5-10 मिनट तक वह पैर से मुझे कमर और गर्दन पर टच करता रहा।
- मुंबई एयरपोर्ट पहुंचकर जायरा ने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह रोती हुई नजर आईं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए घटना की जानकारी दी।

- एक्ट्रेस जायरा ने लिखा, ''मैं दिल्ली से मुंबई फ्लाइट में सफर कर रही थी। पीछे बैठे एक अधेड़ ने दो घंटे के सफर में मुझे परेशान किया। मैंने इसे अच्छी तरह से समझाने के लिए फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की, लेकिन केबिन में धीमी लाइट की वजह से ऐसा नहीं कर पाई। करीब 5-10 मिनट तक वह पैर से मुझे कमर और गर्दन पर टच करता रहा।''

- जायरा ने वीडियो में कहा, ''मैंने अभी मुंबई में लैंड किया है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ये कोई तरीका नहीं कि आप एक इंसान को ऐसा महसूस कराएं। क्या आप ऐसे ही लड़कियों की रक्षा करेंगे? कोई मदद के लिए नहीं आया। ये बहुत डरावना अनुभव था।''

जायरा ने क्रू से कोई शिकायत नहीं की: एयरलाइन
- विस्तारा के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी से कहा कि जायरा फ्लाइट में सिर्फ को-पैसेंजर पर चिल्लाई थीं। तब उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। उड़ान के वक्त सभी क्रू सीट पर मौजूद थे। लैंडिंग के बाद क्रू ने जायरा और उनकी मां से कहा कि वे चाहें तो शिकायत दर्ज करा सकती हैं, पर उन्होंने इनकार कर दिया।

शिकायत के बाद क्या कार्रवाई हुई?
- विस्तारा फ्लाइट में छेड़छाड़ की घटना के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जायरा वसीम के बयान दर्ज करने के लिए होटल पहुंची।

- उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए एयरलाइन को नोटिस जारी किया।

- एविएशन मिनिस्ट्री ने भी विस्तारा से डिटेल रिपोर्ट मांगी। महिला आयोग ने विस्तारा को नोटिस जारी किया

कौन हैं जायरा?
- जायरा वसीम का जन्म 23 अक्टूबर, 2000 को जन्मू-कश्मीर में हुआ था। वे टाटा स्काई, नोकिया लूमिया समेत कई ऐड में नजर आ चुकी हैं।

- आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद वे 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी नजर आईं। यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई।

- 17 साल की जायरा ने 2017 में 10th क्लास के एग्जाम में 92% मार्क्स हासिल किए थे। सीक्रेट सुपरस्टार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]