सवाईमाधोपुर.बनास नदी पर हुए बस एक्सिडेंट में 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ।
जानें पूरा मामला...
- हादसा उस वक्त हुआ जब बस लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर ट्रोले को ओवरटेक करने के प्रयास में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। बस करीब 100 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी।
- नदी में गिरी मिनी बस में कितने लोग सवार थे इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। जिसमें से करीब 32 लोग बस के साथ डूब गए। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
- गोताखोरों ने एक-एककर से 32 लाशें नदी से बाहर निकाली। जिसमें से कुछ की आईडी कार्ड से पहचान की गई।
- बताया जा रहा है कि जहां बस गिरी वहां सिर्फ 4 फीट ही पानी था, लेकिन हादसे के बाद लोग बस की सीटों के बीच फंस गए। और वहीं तड़प-तड़प कर दम तौड़ दिया।
नाबालिग चला रहा था बस
- कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस एक नाबालिग लड़का चला रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त किया
- हादसे का पता चलने पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
- हादसे पर सीएम वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त किया है तथा दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
- हादसे का पता चलते ही आईजी आलोक वशिष्ठ, विधायक दीया कुमारी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया मौके के लिए रवाना हो गए।
मृतकों में एमपी, असम के भी लोग
- पुलिस के अनुसार 12 मृताकों की पहचान हो गई है। इनके परिजनों से संपर्क हो गया है। मृतकों में एमपी व असम के भी लोग हैँ।

No comments:
Post a Comment