सुमेरपुर | जैनसंघ सुमेरपुर के तत्वावधान में शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। जैन संघ के अनिल राज शाह संजय बाफना ने बताया कि भैरू चौक स्थित जैन संघ पेढ़ी पर डेड बॉडी फ्रिजर की व्यवस्था छत्तीस कौम के लोगों के लिए की गई है। जिसमें वे अपने परिजनों के शव को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं एवं इसका उपयोग करने के लिए कोई रुपए देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि इस फ्रिजर में करीब दस दिन तक शव को सुरक्षित रखा जा सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति इन नंबरों पर 9269336699, 9783336699, 9413877057, 9413977057 कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment