Post Page Advertisement [Top]



भांडवपुर। प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले विजय रूपाणी की छवि राजनीतिक हलकों में एक बेहद मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति की रही है।महावीर मानव सेवा ग्रुप के सदस्य विक्रम सुराणा ने बताया की जैन परिवार में जन्मे विजय रूपाणी केवल खुश किस्मत वाले रहे हैं बल्कि अपनी पार्टी भाजपा के लिए भी भाग्यशाली रहे हैं।लगातार छठी बार पार्टी की जीत भी किसी भाग्यशाली चमत्कार से कम नहीं। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे विजय रूपाणी वर्ष 1987 मंे अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले विजय रूपाणी राजकोट महानगरपालिका के पार्षद चुने गए थे। गुजरात राज्य के जैनो के गौरव मुख्यमंत्री विजयरूपानीजी जैन के शपथ ग्रहण समारोह में जैन आचार्य एवं जैन मुनियों की उपस्थिति समस्त जैन समाज के लिए गौरव का विषय।पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानु सुरीजी के वर्तमान गच्छाधिपति श्री जयघोष सुरीश्वरजी म.सा. , के पूज्य आचार्य श्री हेमचन्द्रसुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न पूज्य आचार्य श्री कल्याणबोधि सुरीश्वरजी म.सा. एवं अन्य गुरु भगवंत का आर्शीवाद लिया।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]