Post Page Advertisement [Top]








मुंबई. करीब 2 साल पहले भारत छोड़कर भागा और भारतीय बैंकों के नौ हजार करोड़ रु. न लौटने वाला विजय माल्या तीसरी शादी कर रहा है। वह बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी (39) से लंदन में शादी करेगा। पिंकी 2016 में उसके साथ देश छोड़कर गई थी। बता दें कि माल्या को अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है और इसी कारण वो हमेशा चर्चा में रहता है। उसके पास 260 लग्जरी गाड़ियाें का कलेक्शन है और लंदन से लेकर गोवा तक में आलीशान बंगले हैं जो कि अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं।

ऐसा है माल्या का कार कलेक्शन

- करीब 9000 करोड़ रुपए का लोन डिफॉल्ट करने वाले माल्या को कार लवर भी कहा जाता है। उसकी कुछ स्पोर्ट्स कारें इस वक्त 10 देशों में सुरक्षित हैं।

- उसके पास करीब 260 कारें, बाइक और रेस कार हैं। इस कलेक्शन को एक प्राइवेट म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, एक म्यूजियम कैलिफोर्निया में है।

- माल्या का कार कलेक्शन साल 1913 की रॉल्स रॉयस कार की खरीद से शुरू हो गया था। और यह कलेक्शन इतना बड़ा हो गया था कि 1992 में उन्होंने कार कलेक्शन की देखरेख के लिए मैनेजर भी नियुक्त किया।


26 शहरों में है माल्या के फ्लैट्स और बंगले

- माल्या के बेंगलुरु, गोवा, मुंबई और लंदन समेत दुनिया के 26 शहरों में फ्लैट्स और बंगले हैं। हालांकि, इसमें से कुछ को बैंक नीलाम कर चुके हैं।

- किंगफिशर विला विजय माल्या का सबसे फेवरेट स्पॉट था। ये तीन एकड़ में फैला गोवा के कांडोलम बीच के पास है। इस घर को पारम्परिक गोवा स्टाइल में डिजाइन किया गया है।
- लिविंग रूम में टीकवुड से बने फर्नीचर और फैन्सी होम थिएटर सिस्टम है। यह बीच से कनेक्टेड है।

- इसके लॉन के आखिर में एक 'सी फेसिंग' आलीशान बेडरूम है। हालांकि, किंगफिशर विला को माल्या को कर्ज देने वाले बैंकों ने स्टेट बैंक की अगुआई में 73.01 करोड़ रुपए में बेच दिया। मूवी प्रोडक्शन कंपनी विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने यह विला एक प्राइवेट डील के तहत खरीदा।


- इस विकिंग मीडिया के मालिक एक्टर-प्रोड्यूसर सचिन जोशी हैं। जिनकी कम्पनी ने अनजान, मुंबई मिरर और जैकपॉट जैसी हिंदी फिल्में बनाई हैं। वे खुद अजान, मुंबई मिरर और जैकपॉट जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]