Post Page Advertisement [Top]


जयपुर. शनिवार को भी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे नजर आए। गुरुवार को राजस्थान के कुछ क्षेत्र में हुई बारिश के बाद भी तापमान में किसी तरह की कमी नहीं आई है। जयपुर का तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सीकर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं जैसलमेर का तापमान आज 41 डिग्री तक रहेगा है। दूसरी तरफ माउंट आबू में मिनिमम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाड़मेर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मार्च में होने लगा मई-जून का अहसास

- एकाएक तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। दोपहरी में तो मई व जून माह का अहसास होने लगा है। बाजार में गर्मी के चलते सन्नाटा पसरने लगा है और गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं।
- मौसम विभाग की माने तो थार के रेगिस्तान सहित अधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में इस बार तापमान पहले की अपेक्षा थोड़ा बढ़ जाएगा। इससे साफ है कि मारवाड़ के लोगों को इस बार पहले से भीषण गर्मी से निपटने को तैयार रहना होगा।

अभी ऐसा ही बना रहेगा तापमान

- वहीं राजधानी जयपुर में भी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कुछ दिनों तक राजधानी में तापमान 38 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।
- गर्मी को देखते हुए लोग जूस, आइसक्रीम और ठंडी चीजों कै सेवन ज्यादा कर रहे हैं।

इसलिए पड़ रही गर्मी

- इस बार बरसात कम होने से गर्मी जल्दी आ गई। वहीं सर्दी में भी मावठ कम होने से गर्मी जल्दी आ गई।

मौसम शुष्क रहेगा

- मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।
- जोधपुर, बीकानेर संभाग में गर्म हवाएं चलेंगी।
- जोधपुर और बीकानेर में गर्म हवाओं का दौर चलता रहा।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]