गोवा और दमन के आर्कबिशप की ओर से ईसाई समुदाय को पत्र लिखकर संविधान खतरे में होने की बात कहने के बाद अब जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि यह बात वही कह रहे हैं जो धर्मगुरू का चोला ओढ़कर राजनीति करते हैं...। गोवा और दमन के आर्कबिशप फादर फिलिप नेरी फेर्राओ ने ईसाई समुदाय को पत्र लिखकर कहा है कि संविधान खतरे में है और कई लोग असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि जो लोग कहते है कि देश का संविधान ओर लोकतंत्र खतरे में है, वो लोग गलत कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और सविधान किसी खतरे में नही है। इस तरह की बाते जो कर रहें हैं ये वो लोग है, जो लोग धर्मगुरू का चोला ओड़कर राजनीति करते है। इस तरह के लोगों की राजनीति जरूर खतरे में आ गई है। जैन मुनि ने कहा कि संत, मुनि, पादरी, मोलवी अगर धर्म का चोला ओढ़कर सियासत करते है तो ये लोग शेर की खाल में छिपे भेड़िये हैं, जो अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करते रह रहें हैं।
No comments:
Post a Comment