Post Page Advertisement [Top]



मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल क्षेत्र में बुधवार को एक बहुमंजिला रिहायशी भवन में आग लग गई है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया गया है। आग लगने की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में फंसे लोगों को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया।


आग परेल के हिंदमाता सिनेमा के पास सुबह करीब 8:30 बजे लगी है। क्रिस्टल टावर नाम की इमारत की 12वीं मंजिल में यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लोगों की जान दम घुटने के कारण चली गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 16 घायलों का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला था कि मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं, जबकि इनमें मौत के मुंह में जाने वालों की संख्या 300 है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है लेकिन पिछले 6 साल में मुंबई शहर में आग की घटनाओं की संख्या चौंका देने वाली हैं। इससे जाहिर होता है कि आग संबंधी ऐहतियातों कड़ाई से पालन नहीं होता।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]