16 january horoscope : जाने आज किन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा भरपूर और किनकी मंजिल रहेगी दूर
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
वृषभ:आज आपके द्वारा की गयी कड़ी मेहनत और प्रयोग की गयी समझदार योजना आपको कठिनाई से बाहर आने में मदद करेगी। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा।
मिथुन: पारिवारिक मामलों की उलझन, कार्य स्थल पर और आपको कठोर निर्णय और गुस्सा दिला सकता है। आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कर्क:अपने सहयोगियों और मित्रों से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें। आज निवेश सम्बंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घटक साबित हो सकतें हैं। इसलिए निवेश से पहले विश्वासपात्र की राय रखना बेहतर होगा। परिवार माहौल यथावत रहेगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु दैनिक दिनचर्या का पालन करें।
सिंह: आज वित्तीय अनिश्चितता आप में से कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऋण अथवा धन से संबंधित मामले आप में से कुछ के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। कुछ जातकों के लिए बच्चे प्रतियोगी परीक्षा संबंधित खुशखबरी ला सकतें हैं। खान-पान में लापरवाही आपको बीमार कर सकती है, अत: खान पान में सावधानी बरतें।
कन्या: अतीत में लिए गए गलत फैसलों से आप में से कुछ के लिए आज निराशा और मानसिक असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ की गपशप से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। पारिवारिक सन्दर्भ में सदस्यों के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकतें हैं। यात्राएं स्थगित हो सकती हैं।
तुला:व्यापारिक और व्यवसायिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है। इससे अनुचित पारिवारिक सदस्यों के मध्य मानसिक असंतोष और तनाव हो सकता है। आज का दिन अधिक श्रम और कम लाभ का सूचक है है। रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों का स्वास्थ्य आप में से कुछ के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
वृश्चिक:आज आप में से कुछ को पूर्व में किये गए अपने अच्छे कामों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा एव सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक सन्दर्भ में आज अतरिक्त लाभ अर्जित करना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि आपको अपनी साख बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकतें हैं। रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों से सुखद समाचार की उम्मीद की जा सकती है।
धनु: आज का दिन आप में से कुछ के लिए उठापटक वाला हो सकता है। कुछ के लिए आय बाधित रह सकती है, जिसके कारण कैश हैंडलिंग और बजट में उतार—चढ़ाव संभव है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। आप में से कुछ छात्रों के सपने सच हो सकते हैं। आज कुछ लोगों के लिए पारिवारिक जीवन उबाऊ हो सकता है।
मकर:आज की गयी बैठक, वार्ताएं कुछ के पक्ष में जा सकती है। इससे आप में से कुछ लोगों को कई दिनों से चले आ रहे तनाव से राहत मिलेगी। अच्छी खबर परिवार में नई खुशी और समृद्धि की शुरूआत करेगी। व्यावसायिक गतिविधियों से आप में से कुछ को फायदा होगा। दिन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं है।
कुंभ: आज कार्यस्थल पर न्याय और निष्पक्ष व्यवहार समय की मांग है। कईयों को नियम, नियमितता और वैधता के सन्दर्भ में जवाब देना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा लिया गया कोई गलत निर्णय भविष्य में आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। दिन के दौरान शेयरों या संपत्ति में निवेश की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मीन:आज आपके मित्र अथवा निकट संबंधी आपकी सहनशीलता की परीक्षा ले सकतें हैं। बेहतर फैसलों के लिए आज का दिन शुभ है। सेहत सबंधी सावधानी आज अपेक्षित है। नेत्र कष्ट की आशंका है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें, अन्यथा धोखा हो सकता है। आज छोटी यात्रा हो सकती है। कार्यालय में कामकाज का दबाव रहेगा।
No comments:
Post a Comment