Post Page Advertisement [Top]



17 January Horoscope : क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
मेष:आज का दिन बिना मांगे मोती मिलने जैसा है। आपको मान -सम्मान के साथ पद -प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी से धनार्जन करने वालों कि आमदनी में चार चाँद लग सकते हैं। विवाह योग्य युवक और युवतियों के वैवाहिक सम्बन्ध निश्चित होने के पूर्ण योग हैं। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

वृषभ:आज का दिन सोने पे सुहागे जैसा है। व्यापारिक दृष्टि से ये दिन आप में से कुछ के लिए आपकी जिंदगी में मील का पत्थर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का सुन्दर योग बन रहा है है। आप में से कुछ को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन: आज आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए।

कर्क:ज वैवाहिक जीवन में नीरसता घर कर सकती है, जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। शत्रु आपके गैर जिम्मेदाराना रवैये का लाभ उठा सकते। अत: सावधान रहें। जीवन में संघर्ष का समय शुरू हो रहा है। आपका आत्ममविश्वास ही आपको इस मुश्किल वक्त से निकालने में सक्षम है।

सिंह: आने वाले दिनों में आपकी आमदनी स्थिर और बेहतर होने के पूर्ण योग हैं । किन्तु आपको धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी के प्रति आपका रवैया ठीक नहीं रहेगा उसे ठीक रखिये। माता-पिता की प्रसन्नता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा।

कन्या: आप अपने व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको विदेश में सेवा करने का मौका भी मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। आप षडयंत्रों के विनाश करने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्त आपका हर मुश्किल में साथ देंगे। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा।

तुला:कोई आप पर झूठा आरोप लगाने की फिराक में हैं, सावधान रहें। किसी सरकारी महिला अफसर कि कृपा से आप अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे और आर्थिक समृद्दि का रास्ता सदैव के लिए खुला रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बात का मान परिवार में रखा जाएगा।

वृश्चिक:आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य सुख सामान्य रहेगा किन्तु थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है अत: सावधानी बरते।

धनु: नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लिए ढाल का काम करेगा। आपको अपने चंचल मन को काबू करने की जरूरत है, वरना कुछ दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है।

मकर:आज आप में से कुछ के लिए दिन थोड़ा उठा - पटक से भरा रहेगा। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी होंठो से चाय फिसलती नजर आयेगी। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है।

कुंभ: नौकरी में भी हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मीन:जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। डायबिटीज को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]