20 January Horoscope : चंद्रग्रहण से पहले बदली सितारो की चाल, जानिए किन राशियों मिलेगा फायदा
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
वृषभ:बिगड़ते काम आज बन सकते है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करे। किसी काम करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें। कारोबार में उन्नति हो सकती हैं। आने वाले दिनों में कई अविवाहितों के लिए शहनाई बज सकती हैंI आप में से कुछ लोगों को ह्रदय सम्बंधित समस्या परेशान कर सकता हैं।
मिथुन: आज का दिन व्यवसाय के हिसाब से नरम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज माता जी का स्वास्थ आपको परेशान कर सकता हैं। आर्थिक स्थिति आज के दिन यथावत रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन बढ़िया जायेगा।
कर्क:आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहें हैं, किन्तु कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार नहीं होंगे। जीवनसाथी एक मजबूत स्तम्भ की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा। आज के दिन परिवार में सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम करने की कोशिश न करें। आज के दिन दोस्त से आपको अच्छी खबर मिलेगी।
सिंह: व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। आज बिजनेस के लिए अच्छा दिन हैं। आज माता - पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। मित्रों की सहायता से कई काम बन सकते हैं। जीवन में अगर कोई परेशानी हैं तो उसे परिवार के साथ जरूर साझा करें। आज के दिन छात्रों को उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कन्या: आज के दिन सोच-समझकर फैसला लेना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने में मित्रों की सहायता लेना लाभदायक होगा। संतान के योग नजर आ रहेें हैं। आज के दिन न उधार ले और दें। आपके जीवन में धन आने के नए रास्ते खुलने वाले हैं। सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें।
तुला:यातायात नियमों का पालन करें, तेज वाहन चलाना बहादुरी का काम नहीं है इस बात का ध्यान रखें। निवेश के लिए आज उत्तम समय हैI सोने की खरीददारी से भविष्य में लाभ होगा। अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का समय आ गया हैं। बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक:हमेशा अपने मन की सुने, साथ ही हमेशा अच्छे काम के लिए आगे बढे़। जीवन में आपको लापरवाही से बचना होगा क्योकि यह आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे क्योकि इसे अपना ही नुकसान होगा। दूसरे आपके क्रोध को आप ही के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेंगे आप मानसिक रूप से बहुत सुद्ढ़ महसूस करेंगे। दूसरों की सहायता करें।
धनु: कैरियर के किसी महत्वपूर्ण काम को अंजाम देने से पहले किसी वृद्ध महिला से आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठों की प्रशंसा के पात्र हो सकते हैंI महवपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अच्छे काम के लिए हमेशा आगे बढ़े, किन्तु बुरी संगत से बचें।
मकर:शत्रु सर उठाएंगे किन्तु आपका बाल भी बाका नहीं होगा। धन जरा संभाल कर खर्च करें I आपकी लापरवाही आपको भारी क्षति पहुंचा सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे आप तरोताजा होकर अपने भविष्य के लिए तैयारियां कर पाएंगे।
कुंभ: संपत्ति के क्रय -विक्रय की संभावना प्रबल है। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको मिल सकता हैं। अनैतिक संबंधों से बचिये, आप रंगे हाथों पकड़े जा सकते हैं।
मीन:आप नया घर खरीद सकते हैं I मानसिक चिंता का निवारण होगा। व्यवसायिक और आर्थिक प्रगति से आप बेहतर महसूस करेंगे और आपमें नई जीवन-शक्ति का संचार होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं है। दाम्पत्य और पारिवारिक जीवन में सुख की कमी देखने को मिल सकती है।
No comments:
Post a Comment