18 January Horoscope : इन 7 राशियों पर आज शुक्रदेव रहेंगे मेहरबान, बाकी राशियां खुले रखें अपने कान
श्री नाकोडा भैरवाय नमः
वृषभ:किसी भी कार्य को करने में आलस्य न करें। आपके कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अत: आपको विनम्र रहने की आवश्यकता हैI अधिकारी भी आपके इस रवैये से नाराज हो सकते है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी बुजुर्ग का अपमान न करें।
मिथुन: आज भविष्य में होने वाले मांगलिक कार्यों का योग बन सकता है। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक घर में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता अथवा बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
कर्क:आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यात्रा का प्रबल योग है। आप अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगें। खुद पर यकीन रखें कामयाबी मिलेगी I
सिंह: जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सकता है। नवीन प्रेम संबंधों के लिए आज आपका दिन शुभ हैI व्यवसाय के क्षेत्र में सावधानी बरतें आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते है। बड़े भाई से आपको पूर्ण सहयोग और मदद मिलेगी।
कन्या: आज आपको कोई नया काम मिल सकता है। आपको कामयाबी मिलेगी, सही अवसर का इंतजार करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी से किए हुए वादे को जरूर निभाएं। स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी बरतें। परिवार में कोई खुशी का जश्न हो सकता है।
तुला:आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें। आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं।
वृश्चिक:आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य सुख सामान्य रहेगा किन्तु थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है अत: सावधानी बरते।
धनु: नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लिए ढाल का काम करेगा। आपको अपने चंचल मन को काबू करने की जरूरत है, वरना कुछ दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है।
मकर:आज आप में से कुछ के लिए दिन थोड़ा उठा - पटक से भरा रहेगा। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी होंठो से चाय फिसलती नजर आयेगी। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है।
कुंभ: नौकरी में भी हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मीन:जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। डायबिटीज को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।
No comments:
Post a Comment