Post Page Advertisement [Top]

MSDMM बाजार के माध्यम से दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक
मुंबई/गोडवाड ज्योति: देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास से ही नवभारत का निर्माण संभव है और उस देश व समाज की तरक्की भी तभी हो सकती है, जब नारी शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ऐसे ही विचारों से ओत-प्रोत अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ महासंघ युवा शाखा द्वारा संचालित श्री महावीर स्वामी देरासर महिला मंडल द्वारा दिनांक 15/12/2019 को परमवीर की लेखिका एवं समाजसेविका श्रीमती मंजूजी लोढ़ा की अध्यक्षता में MSDMM बाजार का आयोजन पायधुनि में किया गया। इस एक्जीबिशन का उद्घाटन श्रीमती सुशीलाजी कपासी के कर कमलों से किया गया।
 इस अवसर पर श्रीमती लोढ़ा ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुई कहा कि हम नारी सहजता से हर एक दिन भिन्न-भिन्न भूमिकाएं जीते हुए समाज का सुदृढ स्तम्भ है। हम महिलायें सहृदय बेटियां, संवेदनशील माताएं, सक्षम सहयोगी और अन्य कई भूमिकाओं को बड़ी कुशलता व सौम्यता से निभा रहीं है। आज महिलाएं अपने करियर को लेकर भी गंभीर हैं ताकि वे समाज में अपना सही स्थान स्थापित कर सकें इसलिए महिला सशक्तिकरण का स्वरूप समाज में दिखने लगा है। 
महिला मंडल की सचिव सरिताजी ने बताया कि हमारे मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिसके माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक वस्तुएं आसानी से सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं। आमजन के उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं, इलेक्ट्रिकल व वुडन, हैण्डीक्राफ्ट्स, सौंदर्य उत्पाद, फैशन गारमेंट्स, क्रॉकरी-कटलरी, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, हर्बल एंड आयुर्वेदिक आदि चीजें हैं। इस बाजार में कई संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्यों ने सम्मिलित होकर हमारा उत्साहवर्धन किया है।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]