Post Page Advertisement [Top]




गोडवाडज्योती / मुंबई। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुम्बई में जाने माने पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार का मुंबई में अभिनंदन किया। राज्यपाल ने राजस्थान के विकास हेतु प्रवासी राजस्थानी समाज को प्रेरित करने के क्षेत्र में परिहार की सेवाओं के लिए यह अभिनंदन किया। राज्यपाल ने परिहार को माला पहनाई, शॉल ओढाई एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुंबई के प्रवासी राजस्थानी समाज और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच निरंजन परिहार एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जाने जाते है। परिहार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वरदहस्त प्राप्त हैं। वे गहलोत के अत्यंत नजदीकी लोगों में जाने जाते हैं।
राजस्थान प्रेस क्लब द्वारा वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे हॉल में आयोजित  इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने यह सम्मान प्रदान करते हुए परिहार की सेवाओं व समाज को जोडऩे में उनके योगदान को सराहा।  समारोह में मुंबई की राजस्थानी समाज की करीब 200 से भी ज्यादा  सामाजिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी आदि प्रमुख लोग इस समारोह में उपस्थित थे। राजस्थानी समाज के जाने माने और प्रतिष्ठित लोगों के बीच राज्यपाल ने परिहार की प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़े रखने के प्रयासों की सराहना की और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]