शहीद परिवार के आवास निर्माण और बच्चों की शैक्षणिक सहायता करके गणतंत्र दिवस मनाया बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने
मुंबई: शहीद परिवारों की सेवा में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने गणतंत्र दिवस पर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने शहीद संग्राम पाटिल के दो बच्चों की शिक्षा हेतु 5 लाख रुपये की सहायता और शहीद ऋषिकेश जोंधले के परिवारजनों के लिए पक्का घर बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाकर गणतंत्र दिवस मनाया।
देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले निगवे गांव के शहीद संग्राम पाटिल और बाहिरवाड़ी गांव के शहीद ऋषिकेश जोंधले के परिवार की सहायता के लिए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भाजपा चंद्रकांत दादा पाटिल ने मदद का वादा किया था। कोल्हापुर जिले के आजरा तालुका के बाहिरगाँव के पुत्र हृषिकेश जोंधले और करवीर तालुका के निगवे खालसा गाँव के संग्राम पाटिल, देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। हृषिकेश जोंधले का परिवार किराए के मकान में रहता है और संग्राम पाटिल के दो छोटे बच्चे हैं, जो फिलहाल स्कूल में पढ़ रहे हैं। श्री पाटिल ने हृषिकेश जोंधले के परिवार के लिए एक पक्का घर बनाने का वादा किया था। उसी के अनुरूप गणतंत्र दिवस पर श्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने अपना वचन पूरा किया। जोंधले परिवार के लिए बनाए जाने वाले पक्के घर का भूमिपूजन गणतंत्र दिवस पर तालुका अध्यक्ष सुधीर कुंभार द्वारा किया गया। संवेदना फाउंडेशन के माध्यम से श्री संग्राम पाटिल के बच्चों की शिक्षा के लिए पाँच लाख प्रदान किए गए हैं। पूर्व विधायक अमल महाड़ीक द्वारा पाटिल की ओर से शहीद परिवार को चेक सौंपा गया।
No comments:
Post a Comment