मुंबई/ गोडवाड ज्योती: राजस्थानी महिलाओं की प्रमुख संस्था राजस्थानी महिला मंडल का जागृति सम्मेलन शनिवार को आयोजित होगा। तिरुपति बालाजी देवस्थानम की ट्रस्टी श्रीमती सपना सुधीर मुनगंटीवार के विशिष्ट आतिथ्य और जानी मानी समाजसेवी श्रीमती राजश्री बिड़ला की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में महिला उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तीन प्रमुख लोगों का राजस्थानी महिला मंडल द्वारा अभिनन्दन भी किया जाएगा। यह जानकारी संस्था की प्रवक्ता श्रीमती मंजू लोढा ने दी।
यशवंत राव चव्हाण सेंटर में शनिवार की दोपहर 2 बजे होने वाले इस जागृति सम्मेलन में असहाय और देह व्यापार में शामिल महिलाओं व उनके बच्चों के उत्थान हेतु कार्य करने वाले प्रवीण पाटकर, करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलवाकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम करने वाले फीरोज अशरफ और माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए महिलाओं में जागरूकता के बारे में काम करने वाले पंकज शाह को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा मोहता और मंत्री लता रुंगटा के मुताबिक इस मौके पर 'मधुरांगण सकाल' द्वारा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा को पेश करने वाले कार्यक्रम 'मंगला गौर' का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment