Post Page Advertisement [Top]


21वीं सदी का सबसे लंबा खग्रास चंद्रग्रहण जुलाई में होने वाला है| यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है| 27 जुलाई 2018 का चंद्रग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण रहने वाला है| इसकी कुल अवधि 6 घंटा 14 मिनट रहेगी| इसमें पूर्णचंद्र ग्रहण की स्थिति 103 मिनट तक रहेगी| भारत में चंद्रग्रहण लगभग रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से स्पर्श कर लगभग 3 बजकर 54 पर पूर्ण होगा| इस दौरान 'ब्लड मून' दिखेगा| 'ब्लड मून' (Blood Moon) पूर्ण चन्द्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के 'रिंग' को कहते हैं| इस पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा भारत समेत दुबई, अफ्रीका, मिडिल ईस्‍ट और दक्षिण एशिया में खुली आंखों से देखा जा सकेगा|

क्‍या होता है ब्‍लड मून: चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल दिखता है जिसे ब्लड मून अर्थात रक्तिम चांद कहा जाता है| दरअसल, पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद जब धरती की छाया में रहता है तो इसकी आभा रक्तिम हो जाती है जिसे रक्तिम चंद्र या लाल चांद कहते हैं| ऐसा तब होता है जब चांद पूरी तरह से धरती की आभा में ढक जाता है| ऐसे में भी सूरज की 'लाल' किरणें 'स्कैटर' होकर चांद तक पहुंचती है| आइए जानते हैं सभी राशियों पर चंद्रग्रहण का क्या प्रभाव होने वाला है?

मेष: मेष राशि वालों पर चंद्रग्रहण सकारात्मक प्रभाव नहीं लेकर आ रहा है| परिवार और प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| अधिकतर कार्यों को पूर्ण करने के लिए संघर्ष करना होगा| इस दौरान आप भयभीत और संशय में रह सकते हैं|

वृषभ: चंद्रग्रहण के प्रभाव से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी| संतान पक्ष को कष्ट उठाना पड़ सकता है| प्रेम संबंधों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा| किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है इसलिए सावधानी बरतें|

मिथुन: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी| आपको इस समय धन लाभ हो सकता है और व्यय में बढ़ोतरी भी हो सकती है| किसी पर ज्यादा निर्भर ना रहें और ना ही किसी पर ज्यादा विश्वास करें|

कर्क: कर्क राशि वालों को चंद्रग्रहण के फलस्वरूप वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है| जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है| व्यापार में भी नुकसान हो सकता है इसलिए निवेश आदि सावधान होकर करें|

सिंह: सिंह राशि के लोगों को धन हानि होने की संभावना है| इस वक्त आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा| आपके अंदर उत्साह की कमी रहेगी व थका हुआ महसूस करेंगे|

कन्या: कन्या राशि वालों की आय की तुलना में व्यय बढ़ेंगे| किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक संघर्ष करना पड़ेगा| हर कार्य में विलंब उत्पन्न हो सकता है|

तुला: तुला राशि वालों को चंद्रग्रहण शुभ फल देने वाला है| आपको लाभ प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा| नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी|

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण सकारात्मक असर लाएगा| नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी और धन लाभ होगा| व्यापार के लिए भी अच्छा समय रहेगा|

तुला: आपको हानि होने की संभावना है| मानसिक तनाव बढ़ सकता है| स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें|

मकर: मकर राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट लगने की संभावना है| स्वास्थ्य का ध्यान रखें| बेवजह तनाव ना लें और चिंता करने के बजाय स्वयं को कार्य में व्यस्त रखें|

कुंभ: कुंभ राशि को धन की हानि हो सकती है| व्यर्थ की चिंता से मानसिक तनाव बढ़ेगा| परिवार में कलह हो सकती है|

मीन: मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी| इस समय आपका आत्मबल भी काफी मजबूत रहेगा|



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]