Post Page Advertisement [Top]




इस चातुर्मास प.पू. आचार्यश्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी ( K.C.) म.सा. के मुखारविंद से शांति सुधा पार्क में लगेगी अलौकिक प्रेम वर्षा की झड़ी

मुंबई/ गोडवाड ज्योती: चहुं ओर चातुर्मास पर्व का शुभारंभ हो रहा है। यही एक ऐसा पर्व है जो चार माह तक चलता है। जैन जगत में चातुर्मास पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व सृजन का भी है और विसर्जन का भी। इसके अंतर्गत सद्गुणों का सृजन एवं दुर्गणों का विसर्जन किया जाता है, जिसकी प्रेरणा हमें सदगुरुओं के सानिध्य में प्राप्त होती है| गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक प.पू. आचार्यश्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी ( K.C.) म.सा., मुनिश्री कुलदर्शन विजयजी, मुनिश्री कुलरक्षित विजयजी, साध्वीश्री आगम दर्शिताश्रीजी आदि ठाणा का घाटकोपर के शांति सुधा पार्क में चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश बेहद ही धूमधाम से गाजते-बाजते संपन्न हुआ| गुरुवर के आगमन पर स्वागत हेतु घर-घर तोरण, विशाल रंगोली बनाई गई थी| साथ ही साफो में सजे सुश्रावक व मंगल कलश धारण किये 125 सुश्राविकाएं, लुक एंड लर्न के बालक, बैंड, सुसज्जित बग्घी आदि स्वागत हेतु आतुर दिख रहे थे| इस अवसर पर जैन एकता का प्रतिक स्वरूप स्थानकवासी परंपरा के गच्छाधिपति प.पु. भावचन्द्रजी म.सा., प.पु. आचार्यश्री मलयकीर्ति चन्द्रजी म.सा., शान्तिदूत आचार्य लोकेश मुनिजी म.सा., पूज्यश्री हरीओम म.सा. सहित महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास मंत्री श्री प्रकाश मेहता व जैन धर्म की विभिन्न संस्थाओं के ट्रस्टी उपस्थित थे|


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवेश के लाभार्थी श्री प्रकाशजी मेहता के निवास स्थान कुकरेजा टावर से सुबह नवकारसी पश्चात सामैया का प्रारंभ किया गया| तत्पश्चात विशाल श्रीसंघ के साथ गाजते-बाजते पूज्यश्री का शांति सुधा पार्क में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ, जहाँ गुरु-वंदना, गुरुपूजन, सामूहिक चैत्यवंदन आदि का भावपूर्वक लाभ लिया| चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी तथा गुरु-भगवंतो कामली वोहराने का लाभ प्रेम परिवार घाटकोपर द्वारा लिया गया| मंगल प्रवेश निमित्त श्रीसंघ द्वारा सामूहिक आयम्बिल की आराधना भी कराई गई| विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुदेव का शांति सुधा पार्क में पहली बार चातुर्मास होने से सुधा पार्क संघ ही नहीं बल्कि संपूर्ण घाटकोपर में उत्साह प्रवाहित है| श्रीसंघ की ओर से दिनांक 19/07/18 से नियमित दैनिक प्रवचन 07:30 से 08:30 को पूज्यश्री के मुखारविंद से श्रवण करने का अनुरोध किया गया है|

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]