Post Page Advertisement [Top]

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा का अभिनंदन किया। नवी मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र भाजपा के दो दिवसीय अधिवेशन में महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंच पर कई नेताओं के बीच श्री नड्डा ने विधायक लोढ़ा को पुष्पगुच्छ देकर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि मुंबई में मलबार हिल विधानसभा से लगातार छठी बार विधायक लोढा मुंबई भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने-जाने वाले लोढा अपनी संगठन क्षमता एवं सबको साथ लेकर चलने की कार्यप्रणाली तथा पार्टी कार्यों को हर हाल में सफल बनाने की उनकी नेतृत्व क्षमता के आधार पर ही उन्हें फिर से मुंबई के अध्यक्ष बनाया गया है1

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]