Post Page Advertisement [Top]


मंजू लोढ़ा को सेवा के लिए मिला 'मेड इन इंडिया आईकॉन अवार्ड'
मुंबई। 'परमवीर' की लेखिका श्रीमती मंजू लोढ़ा को 'मेड इन इंडिया आईकॉन अवार्ड-2020' से सम्मानित किया गया है। नमो सिने टीवी निर्माता एसोसिएशन द्वारा प्रदत्त यह सम्मान श्रीमती अमृता फडणवीस के हाथों श्रीमती लोढ़ा को एक विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। एक समाजसेवी के रूप में भी श्रीमती लोढ़ा का सामाजिक विकास में बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, महिला विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है। श्रीमती लोढा ने  देश भक्ति, इतिहास पुरुषों, धर्म, समाज, व संस्कृति आदि विभिन्न विषयों पर अब तक 14 से ज्यादा पुस्तके लिखी है। 'परमवीर' उनकी सबसे चर्चित पुस्तक है। 

श्रीमती अमृता फडणवीस ने 'मेड इन इंडिया आईकॉन अवार्ड-2020' से श्रीमती लोढा को सम्मानित करते हुए कहा कि नमो सिने टीवी निर्माता एसोसिएशन ने अपने अवार्ड के लिए सही एवं सर्वोत्तम व्यक्तित्व को चुना है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संदीप घुघे ने कहा कि मंजू लोढ़ा का सामाजिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। उनका कृवित्व जितना अच्छा है,  उतना ही उनका लेखन व सेवा कार्यों का इतिहास गरिमामय भी अच्छा है। इसीलिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया। उन्होंने कहा कि मंजू लोढ़ा ने सामाजिक सेवा का काम निस्वार्थ और समर्पण भाव से किया है। इसीलिए वे अपने जीवन में शिखर पर है। 

श्रीमति मंजू लोढ़ा को यह सम्मान प्रदान करते हुए  श्रीमती अमृता फडणवीस ने कहा कि  मंजू अरोड़ा  के व्यक्तित्व में एक विशेष किस्म की ऊर्जा है  और अपने इसी उर्जा तत्व के कारण वे बहुत सक्रियता के साथ  समाज की सेवा में सक्रिय हैं।  उन्होने यह भी कहा कि मंजू लोढ़ा परंपरागत संस्कारोंवाली एक बहुआयामी व्यक्तित्व की आधुनिक महिला हैं, जो लेखन, समाजसेवा, धर्म आदि विभिन्न क्षेत्रों में अन्य  महिलाओं के लिए  एक अनुकरणीय व्यक्तित्व के रूप में  सेवा भाव से काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Bottom Ad [Post Page]