मुंबई भाजपा के विधायक - नगरसेवक महाराष्ट्र आपदा कोष में देंगे एक महीने का वेतन
27 मार्च, 2020
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई से निर्वाचित जनप्रतिनिधि महाराष्ट्र आपदा कोष में अपना एक महीने का वेतन देंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी नगरसेवकों और विधायकों के इस सहयोग के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों की सेवा भी कर रहे हैं।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष लोढ़ा ने एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए पार्टी के लिए सभी नगरसेवकों और विधायकों को अपना एक महीने का वेतन महाराष्ट्र आपदा कोष में दान करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इनके अलावा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अपने अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अपील पर लॉक डाउन से मुंबई में भोजन की परेशानी झेल रहे जरूरतमंद लोगों को खाना उपलब्ध कराने में भी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहायता कर रहे हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक लोढ़ा स्वयं भी मुंबई व ठाणे में 20 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। मुंबई में पार्टी के कई कार्यकर्ता भी विभिन्न जगहों पर लोगों के लिए भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए सारे देश को साथ लेने की प्रधानमंत्री मोदी का तारीफ करते हुए कहा है कि यह जनता को साथ लेकर जनता की सुरक्षा के लिए जननेता द्वारा किया गया ऐसा महान कार्य है, जिससे सारी दुनिया सीख लेगी।
No comments:
Post a Comment