डेरा का अपना शहर, स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी...
- डेरा हेडक्वार्टर में जमा लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हैं। यह डेरा परिसर करीब 900 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें डेरा का अपना शहर, स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी है। ऐसे में इस डेरे को खाली करवाने के लिए शनिवार सुबह बड़ा ऐक्शन लिया गया।
- सेना, पैरा मिलिट्री और पुलिस के जवान यहां पहुंचे। जवानों ने डेरे के आसपास की इमारतों में पोजिशन ले ली। महिला समर्थकों को काबू करने के लिए विशेष तौर पर महिला कॉन्स्टेबल्स को बुलाया गया था। जब हथियारबंद सुरक्षाबलों का काफिला आगे बढ़ रहा था तो उनके साथ एक क्रेन भी थी।
चेतावनी से मचा हड़कंप
- इस क्रेन के जरिए रास्ते में क्षतिग्रस्त पड़े वाहनों को हटाया गया। डेरे के अंदर मौजूद लोगों से शांतिपूर्वक डेरा खाली करने को कहा। सेना की चेतावनी के बाद डेरा में मौजूद करीब 70 हजार लोगों में हड़कंप मच गया।
- डेरे में बच्चों और महिलाओं की तादाद हजारों में है। सेना के रुख को देखते हुए कुछ डेरा प्रेमी डेरा के आगे से जाने वाली बेगू रोड पर स्थित डेरा के गेट नंबर 1, 2, 3 और 7 नंबर से बाहर आते दिखे तो कुछ डेरा के पिछले गेट से जाते नजर आए।
- सेना ने मौके पर फ्लैग मार्च भी किया। डेरा समर्थकों के पास से एके-47, धारदार हथियार, डंडे और बड़ी संख्या में पेट्रोल बम मिले हैं। हिंसा के चलते हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। शनिवार सुबह कर्फ्यू में डेढ़ से दो घंटे की ढील भी दी गई।
डीजीपी बोले- राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया; पर ये नहीं बताया- चॉपर में बेटी कैसे गई?
- डीजीपी बीएस संधू लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में फेल हुए। हाईकोर्ट ने गुरुवार सुबह 10:15 बजे डेराप्रेमियों को खदेड़ने के ऑर्डर दिए, लेकिन शुक्रवार सुबह तक एक भी शख्स को नहीं हटाया। बावजूद इसके कि वे खुद भी मौके पर गए। पुलिस पार्को-सड़कों में ही सो गई और डेराप्रेमी पंचकूला के कई सेक्टरों में घुस गए। इन्हीं लोगों ने सेक्टरों में तोड़फोड़ की।
दुष्कर्मी राम रहीम को प्लेन में क्यों ले गए?
- बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने दावा किया कि जेल में राम रहीम को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "सुरक्षा के चलते उसे हेलिकॉप्टर से जाया गया। इसका खर्च राम रहीम से ही वसूला जाएगा।" पर जब उनसे पूछा गया कि हेलिकॉप्टर में उसकी बेटी कैसे गई, तो इस पर वो जवाब नहीं दे पाए और कहा इसकी जांच करवाई जाएगी।
उपद्रवियों पर फायरिंग के आदेश में देरी क्यों?
- डीजीपी ने कहा- भीड़ को हैंडल करने की पूरी प्रक्रिया होती है। हिंसा के बाद तीन घंटों में शहर को उपद्रवियों से खाली करा लिया गया था। इस पर उनसे पूछा गया, तीन दिन पहले उपद्रवियों को इकट्टा होने से क्यों नहीं रोका गया। उन्हें क्यों नहीं खदेड़ा गया। इस पर वो सटीक जवाब नहीं दे पाए।
पंचकूला हिंसा: शवगृह में घनघनाते रहे 17 गुमनाम लाशों के मोबाइल, पर उठाने से अफसरों ने मना किया
- शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की 17 लाशें पंचकूला सिविल अस्पताल में रखी गई थी। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। उनकी जेबों में रखे मोबाइल लगातार बजते रहे। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों से कहा गया था कि वो किसी का फोन न उठाएं, क्योंकि इससे लोगों का ध्यान अस्पताल पर जाएगा।
डेरा चीफ को हत्यारा साबित करेगी सीबीआई
- अब सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा पत्रकार रामचंद्र क्षत्रपति और रंजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम को दोषी साबित करने के लिए जुट गए हैं। एडवोकेट वर्मा ने बताया कि इन दोनों मामलों में अब 16 सितंबर को निर्णायक बहस होनी है। इन दोनों मामलों में सीबीआई मजबूत स्थिति में है। दोनों मामलों में भी राम रहीम को सजा हो सकती है।

No comments:
Post a Comment