 |
| राजपोशी के वक्त लक्ष्यराज। |
 |
| सुनंदा पुष्कर के साथ लक्ष्यराज। |
 |
| इवेंट में पहुंची डिंपल कपाड़िया। |
 |
| लक्ष्यराज। |
 |
| ताजपोशी में पहुंचे कई राजघराने। |
 |
| दिया कुमारी के साथ लक्ष्यराज। |
 |
| बहन गौरवी, बड़े भाई पद्मनाभ के साथ लक्ष्यराज। |
 |
| डिंपल कपाड़िया के साथ लक्ष्यराज। |
जयपुर.31 अक्टूबर 1956 को सवाई मानसिंह राजस्थान के राजप्रमुख के पद से रिटायर हुए थे। इनके राज के दौरान ही देश में राजशाही का अंत हो गया, लेकिन जयपुर की जनता आज भी राजपरिवार को अपने राजा-रानी की तरह ही सम्मान देती है। इस मौके पर बताने जा रहे है रॉयल फैमिली से जुड़ी कुछ खास बातें। इस कड़ी में हम आज बात कर रहे हैं लक्ष्यराज सिंह के बारे में।
जानें लक्ष्यराज के बारे में...
- राजपरिवारों में उत्तराधिकार आज भी खास मायने रखता है। जयपुर के पूर्व राजपरिवार में बड़े बेटे पद्मनाभ के नाना, पूर्व महाराजा भवानी सिंह का उत्तराधिकारी बनने के बाद पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी का छोटा बेटा लक्ष्यराज, भी अपनी नानी, पद्मिनी देवी के परिवार के उत्तराधिकारी बने थे। 15 मई, 2013 को हिमाचल के इस नन्हें नए राजा की ताजपोशी हुई थी। रोचक है कि उस समय सिरमौर के इस नए राजा की उम्र महज 9 साल थी और हिमाचल प्रदेश को यह राजा जयपुर से मिला है।
- सिरमौर स्थित नाहन के शाही महल में 15 मई, 2013 को लक्ष्यराज का तिलक हुआ था। लक्ष्य ने अपनी नानी के पिता राजेन्द्र प्रकाश का उत्तराधिकार प्राप्त किया था। इससे पहले लक्ष्यराज को सिरमौर के महाराजा का पद संभलवाने की औपचारिक रस्म के सिलसिले में 13 अप्रैल 2013 को सिटी पैलेस में हवन और मंत्रोच्चार के बीच भावी महाराजा का पैतृक गोत्र मानव बदलकर सिरमौर राजघराने के अत्रि गोत्र में तब्दील किया गया था।
ताजपोशी में पहुंची थी बड़ी हस्तियां
- लक्ष्यराज की ताजपोशी के वक्त कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। जिसमें डिंपल कपाड़िया और सुनंदा पुष्कर भी पहुंची थी। इसके साथ कई रियासतों के राजा, ठिकानेदार और जमींदार भी इस ताजपोशी में पहुंचे थे।
जानें जयपुर तथा सिरमौर राजघराने के बारे में
जयपुर से हिमाचल का यह रिश्ता तब बना जब पद्मिनी देवी का विवाह पूर्व महाराजा भवानी सिंह के साथ तय हुआ। असल में पद्मिनी देवी सिरमौर के अंतिम राजा राजेन्द्र प्रकाश की पुत्री हैं। राजेन्द्र प्रकाश की दो पत्नियां थीं, दुर्गा देवी और इंदिरा देवी। इंदिरा देवी की पुत्री पद्मिनी देवी हैं, जिनकी बेटी दीया कुमारी के छोटे बेटे लक्ष्यराज, राजेन्द्र प्रकाश के उत्तराधिकारी बने।
No comments:
Post a Comment